June 13, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण- अजय मिश्रा

Spread the love

‼ *आज दिनांक 31.07.2021 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण* ‼

 

1. *श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र,अलीगढ़ श्री दीपक कुमार महोदय* की अध्यक्षता में *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिथि नैथानी महोदय* द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में *पेट्रोल पम्पों की सुरक्षा एवं आने वाली प्रमुख समस्याओं* के दृष्टिगत पेट्रोल पम्प पदाधिकारी/ व्यापारियों के साथ एक समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

2. पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद अलीगढ़ से सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी महोदय* के निर्देशन में *पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सतीशचन्द्र* द्वारा स्मृति चिन्ह देकर एवं माल्यार्पण कर उनके खुशहाल जीवन की कामना करते हुए विदाई दी गयी ।

 

3. *अलीगढ़ पुलिस* द्वारा बैंक, एटीएम, वित्तीय संस्थानों तथा आस-पास खड़े व्यक्तियों की चैकिंग की गयी एवं सुरक्षा सम्बन्धी उपकरण जैसे सायरन सीसीटीवी कैमरे इत्यादि चैक कर ड्यूटी पर लगे कर्म0गणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

 

4. *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना गाँधीपार्क पुलिस टीम ने 03 सट्टेबाज किये गिरफ्तार, कब्जे से पर्ची सट्टा व 3190/- रू0 बरामद ।

 

5. *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना दादों पुलिस टीम ने 04 जुआरी किये गिरफ्तार, कब्जे से 52 पत्ते ताश व 1860/- रू0 बरामद ।

 

6. *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना खैर पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वाँछित एक अभियुक्त किया गिरफ्तार ।

 

7. *ऑपरेशन आवारा* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 77 व्यक्तियों के खिलाफ की विधिक कार्यवाही।

 

8. *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 19 वांछित/वारंटी अभियुक्त किये गिरफ्तार।

 

09. *एसएसपी के प्रयासों को पुलिस अधीक्षक यातायात ने दिया अंजाम* शहर में चोरी का वाहन चलाया तो कस दी जाएगी नकेल, जाओगे जेल। इंटीग्रेटेड कमाण्ड सेन्टर की तीसरी आंख ढ़ूढ़ लेगी आपको। _*इंटीग्रेटेड कमाण्ड सेन्टर की मदद से चोरी गये वाहन को थाना देहलीगेट को किया सुपुर्द।*_

 

10. *ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस* द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले *584 वाहनों का ई-चालान/ चालान कर 95,600 /-रूपये शमन शुल्क* वसूला गया । *ऑपरेशन तिकड़ी* के तहत – 44 वाहनों, *बिना हेलमेट* -445, *ध्वनि प्रदूषण* में 32 वाहनों के चालान किये गये ।