लोहता : स्थानीय क्षेत्र के रहीमपुर निवासनी सुनीता देवी के पती अमित कुमार 31 जनवरी को जालसाजो ने धोखे से कार्ड बदलकर उनके खाते से 52 हजार रुपया उड़ा दिया । बताते है कि लोहता क्षेत्र के भट्टी गांव स्थित यूनियन बैंक की शाखा के एटीएम पर अमित अपने घर गृहस्ती के लिए कुछ रुपया निकालने गए थे । तभी तीन अज्ञात युवक अंदर घुस आये और सहयोग करने की बात कह कर अचानक एटीएम कार्ड बदल कर जालसाजो ने 52 हजार रुपया उड़ा दिया ।
वही दूसरी तरफ भिटारी स्थित एसबीआई के एटीएम से भी कार्ड बदलकर जालसाज युवको द्वारा खाते से रुपया उड़ाने की बात प्रकाश में आई है । पीड़ित द्वारा लोहता थाने में तहरीर दी गयी है ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-