अधीक्षक सुरेन्द्र बहादुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में स्वाट टीम द्वितीय व थाना हलधरपुर पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब कल दिनांक 01.02.19 को रात्रि देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर कि कुछ वाहन चोर बहादुरगंज की ओर से चोरी की बोलोरो व अल्टो कार से रतनपुरा की तरफ आने वाले हैं जिस पर तत्काल बहादुरगंज से रतनपुरा की तरफ आने वाले मार्ग पर नंगवा पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो चारपहिया वाहन की रोशनी दिखायी दी जिसे टार्च की रोशनी द्वारा रोकने का इशारा किया गया तत्पश्चात उक्त वाहन चालकों द्वारा पुलिस को देखते ही गाड़ी रोककर भागने का प्रयास किये जिस पर मौजूद पुलिस बल द्वारा तत्परता दिखाते हुये दो व्यक्तियों को घेरकर पकड़ लिया गया तथा एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पूछताछ के दौरान उक्त द्वारा अपना नाम पता क्रमशः आकाश यादव उर्फ नन्दू पुत्र कमलेश निवासी ताजोपुर थाना सरायलखंसी व भुट्टन पुत्र सुखराम निवासी बीबीपुर थाना सरायलखंसी बताया गया तथा भागे हुये व्यक्ति का नाम भरत गिरी पुत्र कैलाश निवासी मेउड़ी थाना हलधरपुर मऊ बताया गया व उक्त वाहन के बारे में पूछताछ पर बताया गया कि मेरे पास गाड़ी का कोई कागजात नही है, यह गाड़ी हम लोगों ने अपने साथियों के साथ बिहार से चोरी किया था तथा फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चलाता हूँ। कड़ाई से पूछताछ पर बताया गया कि हम लोग कुछ चोरी की मोटरसाईकिलें इकठ्ठा करके पिण्डोहरी गांव के पास बहादुरगंज रोड पर स्थित पुल के नीचे झाड़ियों के बीच रखें हैं, तत्पश्चात मौके पर पहुंचकर दोनों की निशानदेही पर चोरी की 09 मोटरसाईकिले बरामद की गयी तथा भुट्टन राम उपरोक्त द्वारा बताया गया कि हम लोग आस-पास के जनपदों से चारपहिया/दोपहिया वाहनों को चोरी करके मऊ अपने मोटरसाईकिल गैरेज की दुकान पर चोरी की गाड़ियों के चेचिस नम्बर इत्यादि अपठनीय तथा कलपुर्जे बदल देते हैं जिससे गाड़ियों की पहचान न हो सके तथा बाहर ले जाकर बेंच देते हैं।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-