*सुलतानपुर पुलिस का मानवीय चेहरा*
*धम्मौर पुलिस कर्मी ने गर्भवती महिला को रक्त देकर बचाई जान*
थाना धम्मौर में नियुक्त हे0कां0 कैसर अब्बास रिजवी ने एक जरुरतमंद महिला को रक्त देकर मानवता की एक मिसाल पेश की है। एक गर्भवती महिला नूरी फातिमा (26) पत्नी अली मोहम्मद, नि0- अलीगढ़ अमहट, थाना- को0नगर जनपद सुलतानपुर बच्चे को जन्म देने रिद्धि सिद्धि प्राइवेट अस्पताल पहुंची, तो उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों ने महिला के परिवारीजनों को बताया कि उसे खून की सख्त जरूरत है। जब हे0कां0 कैसर अब्बास रिजवी को महिला की तबियत बिगड़ने के बारे में पता चला, तो वह तुरंत महिला को रक्त देने अस्पताल पहुंच गये और ग्रुप मैच होने पर डाक्टरों ने महिला को तुरंत पुलिस जवान का रक्त चढ़ाया। रक्त चढ़ने के बाद जब महिला की हालत ठीक हो गई । परिवारजन व अन्य लोगों द्वारा सुलतानपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रंशसा की गई।
*मीडिया सेल*
*सुलतानपुर पुलिस*


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-