*सुलतानपुर पुलिस*- *पैसों से भरा पर्स लौटाकर पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल*
सुलतानपुर पुलिस के एक जवान ने एक युवक को उसका पर्स लौटाकर ईमानदारी की मिसाल कायम की है। यातायात शाखा में नियुक्त हे0कां0 कुंवर बहादुर सिंह बकरीद त्यौहार के अवसर पर शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अपने ड्यूटी प्वाइंट डीएम तिराहे पर तैनात थे। महेश कुमार निषाद (23) निवासी- राईबीगो, थाना- कादीपुर, जनपद- सुलतानपुर किसी आवश्यक कार्य हेतु सुलतानपुर शहर आए हुए थे और घर वापसी में उनका पर्स डीएम चौराहे के पास गिर गया, जो पुलिसकर्मी हे0कां0 कुंवर बहादुर सिंह को मिला जब उन्होने पर्स खोलकर देखा तो उसमें कुछ पैसे और कुछ जरूरी कागजात थे जिसको हे0कां0 कुंवर बहादुर सिंह ने ईमानदारी का परिचय देते हुए लड़के से कांटेक्ट कर पर्स को वापस लौटाया ।
*मीडिया सेल*
*सुलतानपुर पुलिस*


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-