*दुमका :- (झारखंड)*
– – – – – – – – – – – – – –
*बेखबर समाज और सोए विभाग ने जीना किया दुश्वार*
🔹️ जिले के सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत पथरा पंचायत के अस्सीखोंदा गाँव की एक 74 वर्षीय निःसंतान वृद्धा- रमा देवी पति-श्री मनभरन महतो ने सुनाई दुःखद दास्तान ।
🔹️एक तरफ जहाँ विधाता ने कोई संतान नहीं दी , वहीं दूसरी तरफ किसी कार्यालय से भी सरकारी लाभ के तौर पर आज तक वृद्धा पेंशन तक नहीं मिला ।
🔹️ अपनी टूटी-फूटी झोपड़ी में जैसे-तैसे जीवन-बसर कर रही ये 74 वर्षीय गरीब निःसंतान वृद्ध महिला अपने घर में मुढ़ी भूंजकर कोसों दूर घूम-घूमकर ,घर-घर/दुकान-दुकान मुढ़ी बेचकर अपना पेट पालने पर है मजबूर ।
🔹️ अपने बूढ़े और असहाय वृद्ध पति की भी कर रही है देखभाल
🔹️C.I.B. मेंम्बर द्वारा पूछताछ के क्रम में इस गरीब, बेसहारा और 74 वर्षीय निःसंतान वृद्धा ने जब अपनी व्यथा सुनाई , तो वो रो पड़ीं और बोलीं- “कई सालों तक प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट-काटकर थक चुकी हूँ । गाँव में भी इस बारे में कईयों से हाथ जोड़ चुकी हूँ । मुखिया से भी विनती कर चुकी हूँ । मेरी मदद करनेवाला कोई नहीं है । मैं बहुत ही गरीब हूँ । मेरे पास ऑफिस के बाबुओं को कुछ देने के लिए फूटी कौड़ी भी नहीं है । अगर भगवान मुझे कोई औलाद दिए होते तो शायद इस उम्र में आज कम-से-कम वृद्धा पेंशन भी मिल रहा होता ।” इतना कहकर वह फफककर रो पड़ीं ।
🔹️ हर चुनाव में अपना मताधिकार का प्रयोग कर रही इस गरीब वृद्ध-दम्पति को है समाज से सहानुभूति और सरकार से सहायता की जरूरत । ताकि इनकी शेष बचे-खुचे जीवन में ये दुःख की नौबत न आए ।
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-