पत्र सूचना शाखा
(मीडिया सेल, गृह विभाग)
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0
जनपद गौतमबुद्धनगर में खुलेंगे 3 नए थाने
सेक्टर 63, 113 व 126 मे खुलेगे नवीन थाने
*लखनऊः 08 जुलाई, 2021*
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में 3 नवीन थाने स्थापित किये जाने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराधों पर और अधिक प्रभावी तरीके से अंकुश लगाये जाने, महिलाओं एवं जन-सामान्य को और अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।
अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के सेक्टर 63, 113 व 126 मे नवीन थानों की स्थापना के किये जाने का निर्णय लिया गया हैं।
श्री अवस्थी ने बताया कि इन नवीन थानों में जनशक्ति/पदों के सृजन आदि के संबंध में निर्देश पृथक से निर्गत किये जायेगें। इससे अधिक से अधिक आबादी की पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरूस्त व सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।
——–
सम्पर्क-ः सूचनाधिकारी, दिनेश कुमार सिंह

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-