June 26, 2026

पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण- अजय मिश्रा

Spread the love

‼ *आज दिनांक 05.07.2021 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण* ‼

 

1. एसएसपी महोदय द्वारा जनपद के पैरोकारों के साथ मीटिंग कर प्रभावी पैरवी के आदेश दिये एवं महत्वपूर्ण प्रकरणों से सम्बन्धित अभियोगों में सबसे पहले सजा दिलाने वाले *टॉप-3 पैरोकारों को प्रशस्ति पत्र एवं रिवार्ड दिया जायेगा।*

 

2. थाना इगलास पुलिस टीम ने *ऑपरेशन प्रहार* के तहत गैंगस्टर में वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र कारतूस बरामद

 

3. *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना क्वार्सी पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर चोर किया गिरफ्तार कब्जे से चोरी के 02 मोबाईल फोन बरामद ।

 

4. *थाना बन्नादेवी पुलिस टीम* ने *ऑपरेशन प्रहार* के तहत ATM तोड़कर पैसे चोरी करने के प्रयास में 02 अभियुक्त किये गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस, चाकू सहित औजार व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद ।

 

5. *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना टप्पल पुलिस टीम द्वारा 03 वांछित अभियुक्तगण किये गिरफ्तार ।

 

6. *ऑपरेशन निहत्था* के तहत थाना गांधीपार्क पुलिस टीम व पीआरवी-4065 द्वारा 01 अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा बरामद ।

 

7. *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना गांधीपार्क पुलिस टीम ने 02 शातिर चोर किये गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाईकिल बरामद ।

 

8. श्रीमान जिलाधिकारी महोदय श्री चन्द्रभूषण सिहं व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी महोदय ने *धनीपुर स्थित निर्माणाधीन एयरपोर्ट का संयुक्त भ्रमण* कर निर्माण कार्यों एवं सुरक्षा मानकों का जायजा लिया ।

 

9. जनपद अलीगढ़ की *साइबर सेल* टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए धोखाधड़ी का शिकार हुये पीड़ित के 50000/- रूपये कराये वापस ।

 

10. *ऑपरेशन खुशी* के तहत थाना दादों पुलिस टीम ने गुमशुदा महिला को बरामद कर उसके परिवारीजनों से मिलाया ।

 

11. *ऑपरेशन आवारा* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घण्टे में 78 व्यक्तियों के खिलाफ की विधिक कार्यवाही ।

 

12. *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घण्टे में 24 वांछित/वारण्टी अभियुक्त किये गिरफ्तार ।

 

13. *ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस द्वारा* यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले *1130 वाहनों का ई-चालान/ चालान* कर *177500/-रूपये शमन शुल्क* वसूला गया एवं *बिना मास्क चालान 41, 8350/-रू0 शमन शुल्क* वसूला गया। तथा *ऑपरेशन तिकड़ी* के तहत तीन सवारी बैठाकर दुपहिया वाहन चलाने वाले *कुल 72 वाहनों* के विरूद्ध ई-चालान की कार्यवाही की गई।