दुमका:-(झारखंड)
– – – – – – – – – – – –
*जामा प्रखंड में योजना में मुखिया द्वारा लिया जा रहा है घूस*
🔹️ जिले के जामा प्रखंड अंतर्गत मोहलबना पंचायत के गनछुआ गाँव में “प्रधानमंत्री आवास योजना” में पहाड़िया समुदाय के कुछ लाभुकों से वहां के मुखिया द्वारा प्रति आवास 10 हजार रू0 का किया जा रहा है मांग ।
🔹️ आवास की मंजूरी महीनों पूर्व हो जाने के बाद भी मुखिया द्वारा मांग की गई राशि नहीं दे पाने के कारण अधूरा पड़ जाता है आवास ।
🔹️ तीन किस्तों में लाभुकों को आवास के लिए मिलनेवाली राशि में से पहले किस्त का भुगतान होते ही मुखिया द्वारा दवाबपूर्वक की जाती है 10 हजार की मांग ।
🔹️ पैसे देने में देरी करनेवाले या नहीं दे सकनेवाले लाभुकों को मुखिया द्वारा बताया जाता है कि -“अधिकारियों को बिना रूपये दिए नहीं मिलेगी दूसरी किस्त ।”
🔹️ एक तरफ , जहाँ सरकार विलुप्तप्राय पहाड़िया समुदाय के लोगों का विकास करने का दावा करती है , वहीं दूसरी तरफ बिचौलियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी विकास के नाम पर कर रहे हैं गरीबों का धनादोहन ।
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-