दुमका ;-(झारखंड)
– – – – – – – – – – – – –
*सरैयाहाट ब्रेकिंग*
– – – – – – – – – – – –
*सरैयाहाट प्रखंड कार्यालय में हावी बिचौलियों से योजना हुई शर्मसार*
🔹️ प्रखंड के गोविंदपुर और चोराजोर गाँव में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े घोटाले उजागर होने के बाद भी नहीं हो रही कोई कार्रवाई ।
🔹️ ग्रामीण द्वारा लिखित शिकायत दिए जाने पर सरैयाहाट के प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा उल्टे डांट-फटकार किया जाता है । और बोला जाता है -“जब किसी को दिक्कत नहीं है, तो तुम्हीं को सबसे ज्यादा दिक्कत क्यों हो रही है ? काबिल बनते हो ? जाओ यहाँ से ।”
🔹️ बिचौलियों द्वारा राशि-गबन के मकसद से सीमेंट की जगह मिट्टी के गारे से करवाया जा रहा है काम ।
🔹️ कार्यालय के क्षेत्रीय कर्मचारी भी एक ही आवास को अलग-अलग तरीके से लाभुकों को खड़ाकर एक ही आवास में कई अलग-अलग लोगों के फोटो दिखाकर करवाया जाता है राशि का भुगतान ।
(आवास पूर्ण , जितने कागज पर दिखाया जाता है उतने हकीकत में नहीं बना होता है )
🔹️ “सूचनाधिकार” से सूचना मांगने वाले आवेदकों को नहीं दी जाती है कोई सूचना । और उल्टे सूचना उपलब्ध कराने के एवज में छायाप्रति के लिए RTI कार्यकर्ता से एडवांस में मांगी जाती है 50-50 हजार रू0 की मनमानी शुल्क-राशि । ताकि सूचना मांगना छोड़ दे ।
🔹️ सरैयाहाट के प्रखंड कार्यालय में होता है “सूचनाधिकार” का खुलेआम उल्लंघन । और ज्यादा जागरूक सूचना-आवेदक या उजागरकर्ता के साथ करवाया जाता है मारपीट का प्रयास ।
🔹️ इस कार्यालय में झारखंड राज्य सूचना आयोग से आ चुके हैं दर्जनों नोटिस । फिर भी नहीं पड़ रहा है कोई प्रभाव । जिला में भी शिकायत करने पर नहीं लिया जाता है कोई संज्ञान ।
🔹️ बहरहाल , प्रखंड की जनता है परेशान ।
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-