वाराणसी = पहडिया चौकी क्षेत्र स्थित जीवन ज्योति विकलांग कल्याण समिति की तरफ से गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यअतिथी के रुप में मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डम्पी तिवारी( बाबा) उपस्थित रहें।और इस कार्यक्रम में लगभग सैकड़ो की संख्या मे दिव्यांगजनो ने भाग लिया।कार्यक्रम में मौजूद मुख्यअतिथि डम्पी तिवारी ने बताया आज सभी भारतवासियों के लिए बहुत ही गर्व का दिन है।और सबसे महत्वपूर्ण बात यह भी है,कि आज 70वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में दिव्यांग बंधुओं का कार्यक्रम किया जा रहा है।
इसमें दिव्यांग बंधुओं को कम्बल और मिठाइयां वितरण किया जाएगा।साथ ही सरकार द्वारा दिव्यांगो के लिए चलाए जा रही योजनाओं के बारें में भी उन्हे बताया जाएगा।डम्पी तिवारी ने यह भी कहा की आज के इस कार्यक्रम से समाज में इंसानियत का संदेश जा रहा है।और मै इस अवसर पर देश के सम्पुर्ण नागरिकों से अपील करता हूँ,कि वह दिव्यांग बंधुओं के सुख दुख में सदैव उनके साथ खड़े रहें।उनके दुख -दर्द में उनका साथ दें।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-