*_👉Ⓜ️इटावा: मुलायम की पौत्री दीपाली यादव ने लिए सात फेरे, शादी के मंच पर एक साथ नजर आए शिवपाल और अखिलेश_*…
_👉Ⓜ️इटावा. देश के सबसे बड़े राजनीतिक कुनबे में गिने जाने वाले मुलायम परिवार में रविवार को शादी के कार्यक्रम में पूरा परिवार एक साथ नजर आया. मुलायम सिंह की पौत्री दीपाली की शादी बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई. विवाह की खुशी के बीच हर किसी की निगाह परिवार में आपसी संबंधों पर टिकी हुई थी. दोपहर लगभग एक बजे मुलायम सिंह यादव की पौत्री दीपाली का जयमाल फीरोजाबाद निवासी प्रो. अश्वनी यादव के साथ हुआ. वर-वधू द्वारा एक दूसरे को जयमाल पहनाने के बाद सर्वप्रथम आशीर्वाद देने के लिए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आगे आए. पिता के पीछे बेटे अखिलेश अपनी पत्नी डिंपल, चाचा शिवपाल (प्रसपा अध्यक्ष) और बिहार से आए लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी (राजद नेता) के साथ मंच पर पहुंचे. उसके बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव परिवार के साथ खड़े हुए और सभी ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया_
_👉Ⓜ️कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शादी में चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया था. पंडाल में प्रवेश उन्हीं लोगों को मिला जिनके पास निमंत्रण पत्र थे. वहीं, कार्यक्रम के लिए पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. बता दें कि दीपाली उर्फ शालू सैफई के सैफई महोत्सव के संस्थापक एवं सैफई के प्रथम ब्लाॅक प्रमुख दिवगंत रणवीर सिंह यादव की बेटी और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की बहन हैं. मुलायम सिंह यादव के दिवंगत भतीजे रणवीर सिंह की बेटी दीपाली की शादी धूमधाम से संपन्न हो गई_
📸🖋️

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-