October 17, 2026

डीसीपी ग्रेटर नोएडा द्वारा लॉक डाउन के नियमों का पालन कराने हेतु बीटा-2 क्षेत्र में किया पैदल मार्च व थाना क्षेत्र के अलग -अलग स्थानों पर की गई चैकिंग- अजय मिश्रा

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति*

 

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से*

🟦🟥🟦🟥

 

*डीसीपी ग्रेटर नोएडा द्वारा लॉक डाउन के नियमों का पालन कराने हेतु बीटा-2 क्षेत्र में किया पैदल मार्च व थाना क्षेत्र के अलग -अलग स्थानों पर की गई चैकिंग 🟦🟥🟦🟥*

 

*आज दिनांक 20.06.2021 को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार अनलाॅक प्रक्रिया के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने तथा क्षेत्र मे सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत डीसीपी ग्रेटर नोएडा द्वारा एस एच ओ बीटा-2 के साथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऐच्छर मार्केट व अन्य स्थानों का पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया गया, पैदल मार्च के दौरान आमजन, व्यापारियों तथा दुकानदारों से शासन द्वारा दिये दिशा निर्देशो का अनुपालन करते हुये कोविड-19 प्रोटाकाल का पालन करने तथा संक्रमण से बचाव हेतु मास्क, सेनेटाइजर तथा 02 गज की दूरी का पालन करने की अपील की गयी साथ ही आमजन को कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने पर नियमानुसार कार्यवाही के करने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया। डीसीपी ग्रेटर नोएडा द्वारा जनता से सुरक्षा सम्बन्धी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई साथ ही शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो का पालन न करने पर कठोर कार्यवाही करने की भी हिदायत दी गयी।*

 

*मीडिया सेल*

*पुलिस कमिश्नरेट* *गौतमबुद्धनगर।*