July 7, 2026

महिला सुरक्षा दल ने जरुतमंदो को किया भोजन वितरण ओर बांटे मास्क – विजय परमार

Spread the love

पाली। शहर मे रविवार को महिला सुरक्षा दल की ओर से जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट देने के साथ ही कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क भी बांटे गए । महिला सुरक्षा दल की मुखिया एवं जनसेविका मनीषा राखेचा के नेतृत्व मे राजकंवर चौहान, रक्षा वैष्णव, दुर्गेश सिंदल,निशा सोलंकी, मीनाक्षी सेन,राजनंदिनी देवड़ा, भावना सेन,खुशबु वैष्णव व लीला सोढ़ा आदि महिलाओं ने शहर के मस्तान बाबा सहित विभिन्न बस्तियों मे जाकर निर्धन एवं मजदूर वर्ग के लोगों को सौ से भी अधिक भोजन के पैकेट वितरित किए । इसके अलावा कोरोना महामारी को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील करते हुए उन्हे मास्क भी दिए गए । इस पुनीत कार्य मे महिला सुरक्षा दल की सदस्य प्रियंका, प्रगति, भारती, उषा, कांता व मंजु के साथ ही विजय परमार,कपिल राखेचा,सतीश सोलंकी, श्यामसुंदर मकवाना, नरेंद्र वैष्णव, चेतनदास,मंगलाराम,विजयेश कुमार, मदन परमार व अर्जुन निबोल की सक्रिय भागीदारी रही है । महिला सुरक्षा दल की मुखिया मनीषा राखेचा ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया है ।