*_जीवन में पिता का महत्व_*
*adeeb hasan*
*_#Happy Father’s Day_*
जीवन का आधार ही पिता है, पिता से ही घर होता है| पिता ही जीवन में सबसे महत्वपूर्ण होते है बिना पिता के जीवन नरक सा लगता है.
माता पिता के बिना जीवन अनुसाशन के बिना ही बीतता है कोई रोक टोक नहीं होती है मगर जीवन एक कटी हुई पतंग के सामान हो जाता है.
पिता हमारे जीवन में बहुत महत्व रखते हैं पिता न होते तो शायद मेरा कोई अस्तित्व ही न होता। पिता बिना किसी लोभ के अपने बच्चों के लिए पूरी जिंदगी मेहनत करते है ताकि उनका बच्चा पढ़ लिख कर बड़ा आदमी बने और उनका नाम गर्व से ऊँचा हो.
*हर हाल में माता पिता चाहते हैं की हमारे बच्चे को किसी भी प्रकार का दुःख न देखना पड़े|*
मेरे पिता श्री रियाज़ुल हसन मेरे सबसे बड़े आदर्श हैं जिनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है| पिता जी से डांट के साथ-साथ प्यार भी मिलता है जो की हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है.
*पिता जी का दिल हमारे लिए हमेशा ही प्यार से भरा हुआ है, पिता जी की ऊँगली पकड़ कर ही हमने चलना सिखा है| पिता जी न होते तो शायद हम कभी इस मुकाम पे न पहुंच पाते.*
जिस जगह पर आज है पिता जी हमें स्कूल ही भेजते हैं प्यार से समझाते हैं की स्कूल जाने के क्या फायदे है, पिता जी कंधे पे बिठा के घुमाते है.
पिता जी घोड़ा बनके हमें घुमाते है, पिता जी हमें हर छुट्टी वाले दिन घुमाने ले जाते है, पिता जी हमारी पसंद का खाना बनवाते हैं| *अपने कपड़े कैसे भी पहन लेंते हैं मगर हमें अच्छे और साफ़ सुथरे कपड़े पहनाते है.*
अल्लाह (ईश्वर) के रूप में माता-पिता ही हैं जो हमें इस दुनिया में मिलते हैं जिनकी छाया में हमें दुनिया का सबसे बड़ा सुख मिलता है, पिता जी आपकी सेवा ही मेरा सबसे पहला कर्तव्य हैं.
मेरे आदर्श मेरे पालन पोषण करने वाले मेरे पिता है| धरती पे अल्लाह (भगवान) के रूप में मेरे माता पिता ही हैं जो मुझे प्यार करते है और मेरे साथ हमेशा मेरी परेशानियों को हल करने में सहायता देते है.
जीवन में पिता का होना बहुत जरुरी होता है बिना पिता के जीवन मानो बिना छत के घर, बिना आसमान के जमीन का होना है| *पिता का जीवन में बहुत बड़ा भाग होता है जिसकी व्याख्या करना बेहद मुश्किल है.*
*पिता न होते तो घर नहीं चलता, बिना पिता के दुनिया कभी नहीं अपनाती*
पिता का जीवन में होना बहुत जरूरी है जिनके पास पिता होते हैं उसके पास दुनिया की सबसे बड़ी ताकत होती है| पिता से ही नाम है और पहचान है, माता पिता एक वो अनमोल रत्न है जिनके आशीर्वाद से दुनिया की सबसे बड़ी कामयाबी भी हांसिल की जा सकती है.
*माता पिता ही है जो हमें सच्चे दिल से प्यार करते हैं बाकी इस दुनिया में सब नाते रिश्तेदार झुटे होते हैं परिवार के 1 से 2 लोगो को छोड़ कर.*
पिता हमें पढ़ाते हैं लिखाते हैं, एक कामयाब इन्सान बनाते है| जब बच्चे को कामयाबी हांसिल होती है चाहे वो कितनी बड़ी हो चाहे कितनी छोटी माता पिता को लगता है की ये कामयाबी उन्हें मिली है.
पता नहीं क्यों हमे हमारे पिता इतना प्यार करते हैं, दुनिया के बैंक खाली हो जाते हैं मगर पिता की जेब हमेशा हमारे लिए भरी रहती हैं पता नहीं जरुरत के समय न होते हुए कहाँ से पैसे आ जाते हैं.
अल्लाह (भगवान) के रूप में माता-पिता हमें एक सौगात हैं जिनकी हमें सेवा करनी चाहिए और कभी उनका दिल नहीं तोड़ना चाहिए.
माता-पिता का कर्ज दुनिया में सभी कर्जों से बहुत बड़ा होता है जिसे किसी भी कीमत से चुकाया नहीं जा सकता है.
माता जितना प्यार करती हैं पिता भी उतना ही प्यार करते हैं, माता पिता के प्यार का कोई मोल नहीं होता है.
पिता जी हमेशा चाहते हैं की उनका बच्चा किसी गलत रास्ते पे न जाए और हमेशा जिम्मेदारियों को समझे| पिता जी हमे अच्छे से अच्छे स्कूल में भेजते हैं, पैसे कम होते हुए भी हमारे लिए पूरे पैसों का इंतजाम कर देते हैं.
पिता जी हमें बचपन में अपनी पीठ पर बिठा कर घुमाते थे, घोड़ा बन कर इधर उधर धूमाते थे और बड़े हो कर अपनी सारी धन संपत्ति हमें दे देते हैं ताकि हम खुश रहे।
अल्लाह (भगवान) के रूप में माता- पिता हमें एक सौगात हैं जिनकी हमें सेवा करनी चाहिए और कभी उनका दिल नहीं तोडना चाहिए| माता पिता जी को हमेशा ही खुशी देनी चाहिए उनसे ही दुनिया है और दुनिया में आपका अस्तित्व है।
#Happy_Father’s_Day

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max