July 13, 2026

गोरखपुर, डूबने से व्यक्ति की मौत : सुभाष चन्द्र पाण्डेय

Spread the love

गोरखपुर : क्षेत्र थाना झंगहा अंतर्गत ग्राम पंचायत दुबौली निवासी शेषनाग शर्मा 40 वर्ष की नेकवार काली स्थान के पास गोर्रा फरेन नाला के मोड़ पर गुरुवार को सुबह डूबने से मौत हो गई। सूचना पर नई बाजार पुलिस चौकी से चौकी प्रभारी श्री अभय पाण्डेय मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाये मौत की खबर मृतक के घर पहुंचे ही घर पर कोहराम मच गया झंगहा थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा के अनुसार NIDRF टीम भी मौके पर पहुंची है। थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा जी ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पस्ट नही हुआ है अभी जाच चल रही है जांचोपरांत पता चलते ही आप लोगों को बता दिया जाएगा। खबर लिखे जाने तक मौत का कारण स्पस्ट नही हो पाया था।

गोरखपुर रिपोर्टर : सुभाष चंद्र पाण्डेय