- *प्रियंका गांधी पार्टी की दिग्गज नेता * पूर्व विधायक अजय राय
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की बेटी प्रियंका गांधी के सक्रीय राजनीति में आने के एलान के बाद अब उनके वाराणसी से चुनाव लड़ने की आवाज़ ने रफ्तार पकड़ लिया है। कांग्रेस से वराणसी के कद्द्वर नेता और आने वाले लोकसभा चुनाव के संभावित उम्मीदवार अजय राय ने भी प्रियंका गांधी को वारणसी से चुनाव लड़ने का न्योता दिया है।
अजय राय ने कहा है कि प्रियंका गांधी काशी से चुनाव लड़े और पूरे देश को एक नई सोच और सन्देश दें।प्रियंका गांधी के बुधवार को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने और पूर्वी उत्तर प्रदेश का सचिव बनाए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश की लहर है। इसी बीच उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने की मांग भी बढ़ गयी है।अजय राय ने कहा की कांग्रेस पार्टी द्वारा लिया गया यह फैसला बहुत सही है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-