फोटोग्राफर को सहारा राहुल गांधी ने दिया
************************
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर जमकर हमला बोला। इस दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ जिसकी वजह से अचानक सभी की नजरें राहुल गांधी पर टिक गईं। राहुल गांधी से जुड़ी खबरों की कवरेज करने के लिए वहां गए पत्रकारों में से एक अचानक सीढ़ियों से नीचे गिर गया जिसके बाद राहुल गांधी ने उसकी मदद की।
राहुल गांधी मीडिया से संवाद करने पहुंच थे। जब वह पैदल चलते हुए आ रहे थे तो मीडिया के लोग उनके आगे से राहुल गांधी को कवर कर रहे थे। तभी राहुल पर ध्यान होने की वजह से एक पत्रकार सीढ़ी से नीचे गिर गया। इसके बाद राहुल गांधी दौड़कर उसके पास पहुंचे और हाथ पकड़कर उसे जमीन से उठाया। साथ ही मीडियाकर्मी से बात भी की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
गौरतलब है कि किसी राजनेता से जुड़ा यह कोई पहला दृश्य नहीं है। कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस तरह से लोगों की मदद करते हुए नजर आ चुके हैं। एक बार गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए एक जवान बेहोश हो गया था जिसके बाद प्रधानमंत्री उससे मिलने के लिए पहुंचे थे।





More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-