April 20, 2026

*बंदरो के आतंक से काशी को कब मिलेगी मुक्ति !*

Spread the love

*बंदरो के आतंक से काशी को कब मिलेगी मुक्ति !*

*बंदरो ने ले ली नवयुवक की जान*

लक्सा थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी बीएससी फाइनल ईयर के छात्र रजत सिंह(22) की आज रविन्द्रपुरी कालोनी के एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई

रजत पिछले 8 दिनों से कोमा में थे और मौत से जंग लड़ रहे थे लेकिन आज मौत जीत गई औऱ एक नौजवान बंदरो के आतंक के चलते आज इस फानी दुनिया से रुख़सत हो गया

रजत के पिता राजकुमार सिंह के अनुसार विगत 14 जनवरी को रजत छत पर पतंग उड़ा रहा था और उसी दौरान बंदरो के गिरोह के अचानक दौड़ाने में वह भागने के चक्कर मे 12 फुट की ऊंचाई से पड़ोसी की छत पर सर के बल गिर पड़ा था और उसके सर में गम्भीर चोट आई थी और वह तभी से कोमा में था

रजत की मौत से परिवार में कोहराम की स्थिति है, रजत 3 बहनों का इकलौता भाई था