*गुड वर्क उन्नाव*
*उन्नाव 2 जून 2021 (सूचना विभाग)*
जिलाधिकारी महोदय श्री रविंद्र कुमार के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बी०बी० भट्ट ने बताया आज दिनांक 02/06/2021 को जिला मानसिक इकाई उन्नाव द्वारा पोस्ट कोविड-19 सेंटर मे आए मरीजों की मानसिक समस्याओं से निजात दिलाने हेतु मरीजों की काउंसलिंग की जा रही है। जिला अस्पताल की कमरा नंबर 14 ओपीडी में पोस्ट कोविड-19 केयर सेंटर संचालित है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में पब्लिक सोशल वर्कर, सरस्वती रानी द्वारा मरीजों को काउंसलिंग देने के साथ- साथ उनको आवश्यक योगा अभ्यास भी कराया जा रहा है, ताकि मरीज मानसिक एवम शारीरिक रूप से जल्दी स्वस्थ हो सके।
*जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-