*ब्रेकिंग न्यूज*
*उन्नाव-*
भगवंतनगर चौकी प्रभारी के ऊपर जातिसूचक गालियां एवं शिकायत वापस लेने का लगा आरोप
ग्राम अजीती खेड़ा पोस्ट भगवंतनगर का है मामला
चुनावी रंजिश में मारपीट एवं जातिसूचक गालियां एवं रुपया लूटने का लगाया आरोप
पीड़ित ने बताया कि शिकायत करने पर भगवंतनगर चौकी प्रभारी ने जातिसूचक गालियां एवं शिकायत वापस न लेने पर फर्जी छेड़छाड़ के मामले में फाँसने की दी धमकी
पीड़ित ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते कैलाश सिंह, आशु, लल्लन, रघुवीर राजकिशोर आदि लोगों ने के घर मे घुसकर मारपीट किया तथा जातिसूचक शब्दो के साथ गाली गलौज कर कुल्हाड़ी से वार किया एवं जेब मे पड़े रुपये लूट लिए।
पीड़ित पक्ष ने बताया कि जब रात को चौकी गया तो वहां भी सिपाहियो द्वारा जाति सूचक शब्दो के साथ गाली गलौज कर भगा दिया ।रात 11 बजे पीड़ित परिवार बिहार थाने गया वहा भी पीड़ित को ही सिपाही द्वारा मारने की धमकी दी गयी ।
पीड़ित की जब भगवंतनगर चौकी प्रभारी ने नही सुनी तो , पीड़ित ने आज दुबारा फिर बिहार थाने में दिया शिकायती पत्र जहाँ पीड़ित को उल्टा थाने में बिठाकर सुलह करने का बनाया जा रहा दवाब
बिहार थाना क्षेत्र का है मामला

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-