यूपी के बलिया जिले में प्रेम प्रसंग में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने युवक का शव और उसका मोबाइल घटनास्थल से बरामद कर लिया है।
जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव शिवपुर निवासी नगेंद्र साहनी (18) पुत्र नथुन साहनी 26 दिसंबर को बलिया एक जन्मदिन में शामिल होने के लिए परिजनों से कह कर गया था। लेकिन अगले दो दिन तक वापस नहीं लौटा। नगेंद्र के नहीं लौटने पर भाई सत्येंद्र साहनी ने 29 दिसंबर को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।…





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-