सोनभद्र! जनपद के म्योरपुर ब्लाक मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत म्योरपुर में श्रीमती संगीता जायसवाल के प्रधान चुने जाने के बाद से उनके प्रतिनिधि पति गणेश जायसवाल के अल्प समय में किये गये अनेक उल्लेखनीय कामों के चलते जन जन में उनकी और उनकी टीम की सराहना हो रही है! चूंकि समाज सेवा का भाव पहले से उनके मन में रहा है! लाकडाउन में भूखों को भोजन के पैकेट देना छठ पूजा पर माताओ बहनो के लिये छठ घाट पर उनकी उत्तम ब्यवस्था घायल बीमार की मदद आदि अनेक सेवा कार्यो की बदौलत यह युवा समाज सेवी जनता के दिलो पर छाये रहते हैं! अभी प्रधान पत्नी का शपथ ग्रहण भी नहीं हुआ फिर भी दोनो पति पत्नी अपनी जिम्मेदारियो को निभाने मे दिन रात जुटे दिखाई देते हैं!
मात्र दस दिनों में फुल एक्शन में किये गये काम मीटिंग बैठको का जिक्र पूर्व में समाचारो मे आया ही है! उसी कडी़ में आज भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर कैंपस सहित आस-पास के एरिया में सैनिटाइज व साफ-सफाई करवाया गया,इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश कुमार जायसवाल जी,(एडीओ पंचायत)अजय कुमार सिंह जी,(अधीक्षक सामु,स्वा,केन्द्र)डा०शिशिर श्रीवास्तव जी,(सेक्रेटरी जरहा) दीपक कुमार जी, इम्तियाज आलम जी,अमित जायसवाल जी,अमित रावत जी,दीपक अग्रहरि जी, मौजूद थे,।।
गणेश जायसवाल और उनकी टीम की जितनी भी सराहना की जाये कम है!
यहां यह जरूर कहना चाहुंगा कि ब्लाक तो ब्लाक पूरे जनपद में शायद ही ऐसा कोई प्रधान होगा जिसके साथ इतनी अधिक संख्या में शिक्षित आदर्श चरित्र वाले समर्पित युवाओं की टोली हर कदम पर इस नायक के साथ चलती है!
लोग इनकी तुलना नायक फिल्म के हीरो से करने लगे हैं! सचमुच हीरो ही हैं यहां के प्रधान प्रतिनिधि गणेश और उनके साथी अमित रावत अमित जायसवाल इम्तियाज प्रवीण इरफान दीपक अग्रहरी इमरान रंजीत आदि आदि आदि युवा!
रिपोर्ट एस एम श्रीवास्तव




More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-