अक्सर विवादित बयान देने में माहिर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने बेंगलुरु में एक सभा के दौरान फिर से विवादित बयान देकर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया । हेगड़े ने एक कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बाघ बताते हुए विपक्ष की तुलना बंदर, कौवा, भालू और गधे से कर दी है। हेगड़े के बयान की चारों तरफ आलोचना हो रही है, उन्होंने कहा कि अब हम प्लास्टिक की कुर्सियों का इस्तेमाल बैठने के लिए कर रहे हैं। यह स्थिति कांग्रेस पार्टी की वजह से आई है। यदि बीजेपी कई दशक तक सत्ता में रही होती तो अब तक लोगों को चांदी की कुर्सियों पर बैठने को मिलता। वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमारे विपक्षी एक साथ आ गए हैं। कौवे, बंदर, भालू, लोमड़ी और अन्य सब एक साथ आ गए हैं। उन्होंने कहा कि ‘एक तरफ टाइगर खड़ा है तो दूसरी ओर बंदर और गधे हैं, वर्ष 2019 में आपको यह फैसला करना है कि टाइगर की जीत हो या बंदर और गधे की।’ हेगड़े के इस बयान के बाद राज्य में सियासी पारा गर्म हो गया है। कांग्रेस और जेडीएस ने हेगड़े को केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है।
बता दें कि हेगड़े पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान हेगड़े ने राहुल गांधी के लगातार मंदिरों में जाने को लेकर ‘खोटा हिंदुत्ववादी’ की संज्ञा दी थी। हेगड़े ने कहा था कि पिछले 60-70 सालों से आरएसएस कोशिश कर रहा है कि लोग हिंदुत्व के मूल को समझें, कम से कम मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राहुल गांधी इसे अब तो समझ रहे हैं लेकिन आपको ये चीजें अपनी आदत में लानी पड़ती हैं, सिर्फ कहने भर से आप हिंदू नहीं हो जाते हैं। आप केवल ‘खोटा हिंदुत्ववादी’ हैं।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-