June 11, 2026

भाजपा सांसद को CM के प्रधान सचिव नहीं देते हैं भाव!20 बार फोन करने के बाद भी एक सांसद का फोन नहीं उठाते हैं

Spread the love

रांची-20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक के पहले एक ऐसा मामला उठा जिसे सुनते ही मुख्यमंत्री रघुवर दास भी हक्के-बक्के रह गए। मामला था भाजपा सांसद पी एन सिंह की उपेक्षा का।
बैठक में धनबाद से भाजपा सांसद पी एन सिंह ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल की शिकायत की। उन्होंने कहा कि आप के प्रधान सचिव 20 बार फोन करने के बाद भी एक सांसद का फोन नहीं उठाते हैं और न कॉल बैक करते हैं। जो सीधे-सीधे प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।
इस शिकायत के आते ही CM के प्रधान सचिव ने सफाई देने की कोशिश की। इससे पहले ही सांसद पीएन सिंह ने CM को कहा कि आप भी मंत्री रहे हैं , विधायक रहे हैं, लिहाजा आप अगर मेरी जगह होते तो ऐसी अनदेखी पर ज़्यादा आक्रोशित होते। इस दौरान CM भी सिर हिलाते रहे। सांसद पीएन सिंह ने कहा कि उन्होंने CM के एक आदेश के पालन के तहत ही उनके प्रधान सचिव को फोन किया था जिसे रिसीव नहीं किया गया।
उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि सुनील कुमार वर्णवाल पूर्व में धनबाद के डीसी रह चुके हैं और इस दौरान उनसे उनकी सैकड़ों बार बातचीत होती रही है। पी एन सिंह ने कहा सुनील कुमार वर्णवाल के इस रूप से उन्हें बेहद आश्चर्य हुआ लेकिन प्रोटोकॉल की बात याद दिलाने पर उन्होंने मीटिंग के बाद अलग से मुलाकात की और सफाई देते हुए कहा कि उनका नंबर सेव नहीं था शायद इसी वजह से उनसे बात नहीं हो पाई।