October 7, 2026

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का सराहनीय कार्य- अजय मिश्रा

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति*

 

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का सराहनीय कार्य*

 

*थाना बीटा 2 पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम द्वारा संयुक्त रूप से महामारी के दौरान प्लाज़्मा की कालाबाजारी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 01 यूनिट प्लाज्मा, 01 सैम्पल ब्लड, 01 बीट कार, 02 मोबाइल फोन व 35000 रूपये नगद बरामद।*

 

दिनांक 12.05.2021 को थाना बीटा 2 पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम द्वारा संयुक्त रूप से कोविड-19 जैसी महामारी मे प्लाज्मा की कालाबाजारी करने वाले दो अभियुक्तो 1. अनिल शर्मा पुत्र विजय शर्मा निवासी म0नं0 76 बी चिपयाना हर्ष विहार थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर 2. रोहित राठी पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी ग्राम अख्तियारपुर थाना अगौता जिला बुलन्दशहर को अल्फा कामर्शियल मार्केट से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों को काला बाजारी करने हेतु लाये गये 01 यूनिट प्लाज्मा के साथ गिरफ्तार किया गया है अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम मोबाइल फोन के जरिये हास्पिटल में एडमिट मरीजो के परिजनो को 40-50 हजार रूपये प्रति यूनिट प्लाज्मा बेचते थे तथा इस आपदा के दौर में अवैध धन अर्जित कर रहे थे।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण*

1. अनिल शर्मा पुत्र विजय शर्मा निवासी म0नं0 76 बी चिपयाना हर्ष विहार थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर

2. रोहित राठी पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी ग्राम अख्तियारपुर थाना अगौता जिला बुलन्दशहर

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरणः*

मु0अ0स0 301/2021 धारा 420 भादवि व धारा 3 महामारी अधिनियम, धारा 52/53 आपदा प्रबंधन अधिनियम थाना बीटा 2 ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर

 

 

*बरामदगी का विवरण*

 

1. एक यूनिट प्लाज्मा

2. एक सैम्पल ब्लड

3. एक बीट कार रजि0नं0 डीएल 40 सीआर 1885

4. दो मोबाइल फोन

5. 35000 रूपये नगद

 

*मीडिया सेल*

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*