October 14, 2026

जहानाबाद थाना क्षेत्र के लालूगंज मोहल्ले में करीब 50 सांपों के निकलने से हड़कंप मच गया- अजय मिश्रा

Spread the love

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के लालूगंज मोहल्ले में करीब 50 सांपों के निकलने से हड़कंप मच गया, जहां मोहल्लेवासियों ने सपेरे को बुलवा कर सांप को पकड़वा जंगल में छुड़वा दिया है.

 

बताया जा रहा है कि लालूगंज मोहल्ले के रहने वाले गया प्रसाद के घर में एक साथ आधा सैकड़ा सांप देखे जाने के बाद से मोहल्लेवासी परेशान थे, एक के बाद एक सांप को देख मोहल्लेवासियों की ओर से सपेरे की मदद से सारे सांप पकड़वा करके जंगल में छुड़वा दिया जा रहे हैं. वहीं मकान मालिक गया प्रसाद ने बताया कि पहले दस सांप निकले थे जिसे खेत में फेंक आए थे लेकिन शाम को फिर सांप निकले और सांप निकलने की अभी प्रक्रिया चालू है.

 

अभी तक 50 सांप निकल चुके हैं. लोग दहशत में हैं कि पता नहीं सांप कहां से आ गए हैं.