केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि दूरसंचार नेटवर्क की 5G तकनीक का कोविड महामारी फैलने से कोई संबंध नहीं है। कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं कि 5 जी मोबाइल टावरों के परीक्षण से कोरोनावायरस की दूसरी लहर आई है। संचार मंत्रालय ने कहा कि यह तथ्य गलत है और इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। 5G तकनीक को कोविड महामारी से जोड़ने के दावे फर्ज़ी हैं और इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। भारत में अभी कहीं भी 5G नेटवर्क का परीक्षण शुरू नहीं हुआ है और 5G परीक्षण या इसके नेटवर्क से भारत में कोरोना वायरस फैलने का दावा बेबुनियाद और गलत है





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-