April 27, 2026

केंद्र सरकार ने स्‍पष्‍ट किया है कि दूरसंचार नेटवर्क की 5G तकनीक का कोविड महामारी फैलने से कोई संबंध नहीं- अजय मिश्रा

Spread the love

केंद्र सरकार ने स्‍पष्‍ट किया है कि दूरसंचार नेटवर्क की 5G तकनीक का कोविड महामारी फैलने से कोई संबंध नहीं है। कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं कि 5 जी मोबाइल टावरों के परीक्षण से कोरोनावायरस की दूसरी लहर आई है। संचार मंत्रालय ने कहा कि यह तथ्य गलत है और इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। 5G तकनीक को कोविड महामारी से जोड़ने के दावे फर्ज़ी हैं और इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। भारत में अभी कहीं भी 5G नेटवर्क का परीक्षण शुरू नहीं हुआ है और 5G परीक्षण या इसके नेटवर्क से भारत में कोरोना वायरस फैलने का दावा बेबुनियाद और गलत है