जाचं के बाद गुजरात मे हुई 17 मुठभेड़ मे 3 फर्जी घोषित, 9 पुलिसकर्मियों पर मुकदमे की
तैयारी
कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा
****************
गुजरात में 2002 से 2006 के बीच हुई 17 में से 3 मुठभेड़ को जस्टिस एचएस बेदी जांच कमेटी ने फर्जी घोषित कर दिया है। शीर्ष अदालत में दाखिल करने के करीब एक साल बाद खोली गई कमेटी की रिपोर्ट में समीर खान, कासम जाफर और हाजी इस्माइल की मुठभेड़ में मौत को प्रथम दृष्टया फर्जी माना है। साथ ही इन मुठभेड़ में शामिल रहे 3 इंस्पेक्टरों समेत 9 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा चलाए जाने की सिफारिश की है।
शीर्ष अदालत की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस बेदी की अध्यक्षता वाली मॉनीटरिंग कमेटी को इन 17 मुठभेड़ की जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पिछले साल फरवरी में एक सीलबंद लिफाफे में शीर्ष अदालत को सौंपी थी। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने 9 जनवरी को गुजरात सरकार की उस याचिका को ठुकरा दिया था, जिसमें कमेटी की फाइनल रिपोर्ट को गोपनीय बनाए रखने की अपील की गई थी।
साथ ही पीठ ने यह रिपोर्ट याचिकाकर्ताओं को सौंपने के आदेश दिए थे, जिनमें मशहूर गीतकार जावेद अख्तर भी शामिल हैं। कमेटी ने समीर खान के परिजनों को 10 लाख रुपये और कासम जाफर के परिजनों को 14 लाख रुपये का मुआवजा देने के भी सिफारिश की है।
www.mvdindianews.in





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-