*सेंट्रल बार एसोसिएश ने स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई*
वाराणसी :-
अधिवक्ताओ ने गेट नम्बर तीन से विवेकानन्द प्रवास स्थल तक निकाली शोभा यात्रा,जलाये दीप।
विवेकानन्द की तस्वीरो से खंडहर पटा
वन्दे मातरम के गान से गुंजा विवेकानन्द प्रवास स्थल
कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा
****************
स्वामी विवेकानन्द के जयंती के पुर्व संध्या पर
शुक्रवार को अपरान्ह चार बजे सैकङो अधिवक्ता गेट नम्बर तीन पर इकट्ठा हुये,विवेकानन्द अमर रहे,स्वामीजी अमर रहे,यहा बनेगा भब्य स्मारकआदि नारा लगाते हुये एल टी कालेज अर्दली बाजार स्थित गोपाल लाल विला पहुचे,।अधिवक्ता अपने हाथो मे विवेकानन्द का आदमकद कट आउट लिये हुये थे,और नारे लगा रहे थे। प्रवास स्थल गोपाल लाल विला पहुचकर खंडहर की दिवालो को विवेकान्द की बङे बङे तस्वीरो से सजा दिया। एक कट आउट के समक्ष विशाल दीपदान रखकर वरिष्ठ अधिवक्ताओ ने दीप प्रजल्वित
की। विवेकानन्द स्थित प्रवास स्थल जो अब खंडहर के स्वरूप मे आ चुका है वहा अब तक की शायद सबसे ज्यादा संख्या मे लोग श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुचे।अधिवक्ताओ ने भब्य स्मारक की मांग के समर्थन मे सभा की।सभा के दौरान बनारस बार के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि विवेकानंद इलाज के लिये मृत्यु से पांच महीनेबनारस आये,एक महीनाअर्दली बाजार वाराणसी स्थित गोपाल लाल विला मे प्रवास किये,वर्तमान मे यह भवन खंडहर मे तब्दील हो गया है।पुरे भवन पर जंगली पेङो पौधो जानवरो का कब्जा है।सेन्ट्रल बार के अध्यक्ष शिवपुजन सिंह गौतम ने कहा कि
ऐतिहासिक स्थल को इस दशा मे देखना पीङादायक है,स्वामी विवेकानन्द जैसी विभुतियो की स्मृतियो को सहेजा नही गया तो इतिहास हमें कभी माफ नही करेगा,पुरा परिसर 23.6एकङ मे फैला हुआ है ,कभी यहाफुलो और फलो का बहुत ही सुंदर बगीचा था।सभा मे सेन्ट्रल बार के अध्यक्ष शिवपुजन सिंह गौतम महामंत्री बृजेश मिश्रा,बनारस बार के अध्यक्ष राजेश मिश्र,वरिष्ठ अधिवक्ता आर पी पांडेय,बनारस बार के पुर्व महामंत्री नित्यानन्द राय,प्रेमशंकर पांडे,विनोद पाडे भैयाजी,नृपेन्द्र सिंह,ओमशंकर श्रीवास्तव,प्रदीप सिंह ,राजीव सिन्हा,अभिषेक श्रीवास्तव,प्रंशात श्रीवास्तव, शैलेश राय,प्रवीण मिश्रा,कृष्णमोहन पांडे,राजेश कुशवाहा,आशीष सिंह,फरिदुल इस्लाम समेत सैकङो अधिवक्ता शामिल रहे। खास बात यह रही की शोभा यात्रा मे युवा के साथ साथ काफी वरिष्ठ अधिवक्ताओ और अल्पसंख्यक समुदाय से सम्बन्ध रखने वाले अधिवक्ताओ ने भी बढचढकर भाग लिया
अंत मे राष्ट्रगीतके बाद अधिवक्ता कचहरी लौट आये।
www.mvdindianews.in



More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max