April 23, 2026

MVD न्यूज

Spread the love

कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा

****************

*1. आज जीएसटी को लेकर छोटे व्यापारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है.* अब 40 लाख रुपये सालाना टर्नओवर वाले व्यापारी जीएसटी के दायरे में नहीं आएंगे. पहले ये सीमा 20 लाख रुपये सालाना टर्नओवर तक के कारोबारियों के लिए थी जिन्हें जीएसटी से छूट मिलती थी

*2. सुप्रीम कोर्ट में आज भी राम मंदिर पर नियमित सुनवाई की तारीख तय नहीं हो सकी.* अब 29 जनवरी को नई संवैधानिक पीठ राम मंदिर पर सुनवाई की तारीख तय करेगी. 5 जजों की संविधान पीठ में शामिल जस्टिस यू यू ललित के बेंच से हटने की वजह से आज की सुनवाई टल गई.

*3. एक फरवरी से आपको अपना पसंदीदा चैनल चुनने की आजादी होगी.* ट्राई के नए नियम के अनुसार अब यूजर्स के पास ये ऑप्शन होगा जिससे वो जो चैनल देखना चाहते हैं, उन्हें सिर्फ उसी के पैसे देने होंगे. केबल ऑपरेटर्स ग्राहकों से मनमानी कीमत नहीं वसूल सकते हैं. ट्राई चेयरमैन बोले कि 1 फरवरी से जितने चैनल देखेंगे पैसा भी उसी हिसाब से लगेगा.

*4. कांग्रेस ने दिल्ली में पार्टी की कमान अनुभवी हाथों में सौंप दी है.* शीला दीक्षित दिल्ली कांग्रेस की नई अध्यक्ष बनाई गई हैं. शीला दीक्षित के साथ हारून यूसुफ, देवेंद्र यादव और राजेश लिलोठिया को कार्यकारी अधयक्ष बनाया गया।

www.mvdindianews.in