*कोविड सेंटर खोह मे तीमारदारों के साथ हुई हाथापाई में उग्र हुआ पैरामेडिकल स्टाफ, पीएम को लिखा पत्र*
*मेडिकल स्टाफ भी कहीं न कंही करता है गलती*
*जब मरीज ज्यादा सीरियस हो जाता है तब रिफर करते हैं*
चित्रकूट। कल कोविड सेंटर खोह में कोरोना से मौत के बाद स्वास्थ्यकर्मियों और तीमारदारों के साथ हुए उपद्रव के मामले में आज स्वास्थ्यकर्मी हुए लामबंद। ज़िलाधिकारी कार्यालय में समस्त स्वास्थ्यकर्मी व पैरा मेडिकल स्टाफ एकत्र होकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने लिखे पत्र में कहा है कि तीमारदारों द्वारा मरीज़ की मौत के बाद चाकू और कैंची से हमला किया गया व सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ की गई। घायल स्टाफ नर्स ने कैमरे में कहा कि मरीज़ की हालत बिगड़ते देख चिकित्सको ने तीमारदारों से कहा कि इन्हें तत्काल कहीं और ले जाये बावजूद इसके वो नहीं माने और मरीज़ को नहीं ले गए जिसके बाद मरीज़ की मौत हो गई।
जबकि मरीज यदि अधिक सीरियस था तो उसे पहले ही रिफर कर देते।उन्होंने लिखे पत्र मे कहा की इससे तीमारदार उल्टा हमलावर हो गए और स्टाफ के साथ बहुत बदसलूकी की और जानलेवा हमला किया। पत्र में लिखा है कि समय से अगर प्रशासन ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा मुहैया न करवाई और दोषियों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही न की तो हर बुरे वक्त का प्रशासन स्वतः ज़िम्मेदार होगा।
* रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट *

More Stories
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में परिवार के 3 सदस्यों ने की ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या-
शहडोल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं-
वोटों के लिए पागल कहे जाने पर भड़के कमल नाथ, बोले- सड़कछाप गुंडे की भाषा बोल रहे सीएम शिवराज-