September 5, 2026

विदेशी मेहमानों के वाराणसी प्रवास का अनुभव और यादें बहुत कुछ लाइजन।

Spread the love

*लाइजन अधिकारी विदेशी मेहमानों के साथ अतिथि देवो भव की भावना प्रदर्शित करें – जिलाधिकारी*

*विदेशी मेहमानों के वाराणसी प्रवास का अनुभव और यादें बहुत कुछ लाइजन अधिकारी की लाइजनिंग पर निर्भर होगा- सुरेंद्र सिंह*

जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बुधवार को कमिश्नरी स्थित आडीटोरियम में प्रवासी भारतीय दिवस में आने वाले विदेशी मेहमानों के साथ तैनात किये गये लाइजन अधिकारियों की ट्रेनिंग में निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग अतिथि देवो भव: की भावना प्रदर्शित करते हुए मेहमानों के साथ समर्पित भाव से सहयोग करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि मेहमानों के वाराणसी प्रवास का अनुभव और यादें बहुत कुछ आप की लाइजनिंग पर निर्भर होगा।
उन्होंने बताया कि लाइजनिंग की तीन दिवसीय फाईनल ट्रेनिंग विदेश मंत्रालय द्वारा लाइजन अधिकारियों को जल्द ही दी जाएगी। समय का पालन पूरी तत्परता से करने के साथ ही लाइजन अधिकारियों को अपने परिधान भी ठीक ढंग के पहन कर आने की हिदायत दी। इस दौरान लाइजन अधिकारियों को तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम की पूरी जानकारी संंक्षिप्त में दी गयी।

www.mvdindianews.in