*आज दिनांक 02.05.2021 को समय लगभग 08.30 बजे रात्रि को थाना आसपुर देवसरा पुलिस को थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गौसपुर में एक युवक को गोली मारे जाने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो पूछताछ में यह ज्ञात हुआ कि ग्राम गौसपुर के प्रधानी के चुनाव में सोनू तिवारी जीते हैं। वह अपने समर्थक विनय सिंह पुत्र राम नारायण निवासी गौसपुर थाना आसपुर देवसरा के साथ एक तिलक समारोह में गए थे। गौसपुर के पूर्व प्रधान दिनेश मिश्रा भी वहां मौजूद थे। दोनो पक्षों में तिलक समारोह में विवाद हुआ। इस विवाद में दिनेश मिश्रा एवं उनके समर्थकों द्वारा फायर किया गया जिससे गोली के छर्रे विनय सिंह के पेट में लग गये। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति खतरे से बाहर है, चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार हेतु घायल को प्रयागराज रेफर किया गया है। स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है, घटना के संबंध में गहराई से जांच/अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।*
*सोशल मीडिया सेल*
प्रतापगढ़





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-