पत्र सूचना शाखा
(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0
मुख्यमंत्री ने जनपद चित्रकूट में आकाशीय
बिजली से हुई 02 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया
आकाशीय बिजली से दिवंगत के परिजनों को
अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश
आकाशीय बिजली से घायल व्यक्तियों के
समुचित चिकित्सा प्रबन्ध किए जाने के भी निर्देश
लखनऊ: 02 मई, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद चित्रकूट में आकाशीय बिजली से हुई 02 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने चित्रकूट के जिलाधिकारी को आकाशीय बिजली से दिवंगत के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आकाशीय बिजली से घायल व्यक्तियों के समुचित चिकित्सा प्रबन्ध किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।
———-





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-