लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजनीति हर रोज नया रंग दिखा रही है। बीजेपी से लड़ने के लिए विपक्षी पार्टियां लगातार अपने खेमे की मजबूती में जुटे हैं। राजनीतिक रूप से बेहद अहम उत्तर प्रदेश में बीजेपी को पटखनी देने के लिए समाजवादी पार्टी एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका देने के लिए समाजवादी पार्टी खास फॉर्मूला तैयार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक सपा अनुप्रिया पटेल के अपना दल एस और कृष्णा पटेल के अपना दल को एक साथ महागठबंधन में लाने के लिए तैयार किया है।
सपा अनुप्रिया पटेल की अपना दल एस को गठबंधन में शामिल करके और कृष्णा पटेल को अपनी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने की पेशकश कर सकती है। समाजवादी पार्टी एनडीए के सभी सहयोगियों को महागठबंधन के खेमे में लाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। कृष्णा पटेल सपा-बसपा से भी बातचीत में होने की बात पहले ही कह चुकी हैं। अनुप्रिया और आशीष पटेल भी बीजेेपी को हालात न सुधारने पर एनडीए छोड़ने की चेतावनी दे चुके हैं।
कृष्णा पटेल ने अनुप्रिया के साथ एक गठबंधन में जाने के सवाल पर संकेत दिया था। उन्हें बेटी के साथ किसी गठबंधन का हिस्सा बनने में आपत्ति नहीं होगी। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल सहित के साथ अन्य छोटे दलों ने मिलकर गठबंधन बना रहे हैं। हालांकि औपचारिक ऐलान बाकी है। 2014 के लोकसभा चुनाव में अपना दल एनडीए का हिस्सा थी। चुनाव में अपना दल को दो सीटें आई थीं।

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol