कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा
*****************
आज पीएम मोदी ने वीडियोकान्फ्रेंसिंग के जरिये आंध्र प्रदेश में अपने बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से बात की। इस दौरान वह अनंतपुर, कडपा, कुरनूल, नरसारोपेट और तिरुपति के कार्यकर्ताओं के साथ नमो एप के माध्यम से संवाद करते नजर आए। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि मजबूत बूथ और बूथ-बूथ की विजय से सरकार बनती है। इस बार हम सब मिलकर आंध्र प्रदेश में ऐसा संभव करके दिखाते हैं।बातचीत के दौरान पीएम मोदी के निशाने पर रहे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू। प्रधानमंत्री ने आंध्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि क्या यह पहली बार है जब आंध्र में लोगों के साथ राज्य की सरकार धोखा कर रही है। जिन्होंने एनटीआर के साथ धोखा किया था, एक बार नहीं… वो भी दो-दो बार. उनसे और उम्मीद भी क्या की जा सकती है ।
प्रधानमंत्री ने कहा वो एनटीआर ही थे जिन्होंने कांग्रेस मुक्त भारत आंदोलन का नेतृत्व किया। आज उनके ही दामाद ने अपनी सत्ता बचाने के लिए कांग्रेस के सामने अपना सिर झुका लिया है। वो आंध्र प्रदेश के सच्चे हीरो थे। कार्यकर्ताओं से बात करते हुए पीएम ने कहा कि एनटीआर तेलगु प्राइड के असली आइकन थे। एनटीआर ने तेलगू के हितों के साथ विश्वासघात करने वाली कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं किया था। आज सत्ता में बैठे लोग अपनी सरकार बचाने के लिए इतने बेताब हैं कि वो न सिर्फ तेलगु लोगों के हितों के साथ विश्वासघात किया बल्कि दूसरी बार भी एनटीआर को पीछे छोड़ दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि केरल में आए दिन हमारे कार्यकर्ताओं को मारा जाता है और आंध्रप्रदेश में भी उनसे खराब व्यवहार किया जाता है। हमें बिना डरे और बिना घबराए आगे बढ़ना हेागा। बीजेपी कार्यकर्ता को कभी भी अंडरएस्टीमेट न करें। वो सभी देश के लिए समर्पित कार्यकर्ता हैं। कुछ पार्टियों में परिवार की वैल्यु है कहीं पर पैसों की वैल्यु है पर हमारी पार्टी में कार्यकर्ता ही हमारे लिए सब कुछ हैं। वो हमें हिंदी हार्टलैंड पार्टी कहते हैं पर हमने कई नॉन हिन्दी राज्यों मे सरकार बनाई है।
यहां देखें फोटो-http://www.mvdindialnews.in
पसंद करने के लिए इस मैसेज को reply करें और टाइप करे 👍





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-