कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा
*****************
देश के अधिकतर हिस्सों में पड़ रही कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के चलते यातायात संसाधनों पर भी इसका भारी असर देखने को मिल रहा है। घने कोहरे और धुंध के कारण जहां ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ रहा है वहीं हवाई रुट में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। ताजा खबर है कि कर्नाटक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे वाले क्षेत्र में ठंडे मौसम के चलते काफी गहरा धुंध छाया हुआ है जिसके चलते वहां जाने वाले विमानों को डाइवर्ट कर दिया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि दो इंडिगो और एयर इंडिया की फ्लाइट को चेन्नई के लिए डाइवर्ट कर दिया गया है। इसके अलावे 50 से अधिक उड़ानें प्रभावित बताई जा रही है। सिंगापुर से बेंगलुरु जाने वाली सिंगापुर-बेंगलुरु फ्लाइट और गोवा से बेंगलुरु जाने वाली गोवा-बेंगलुरु फ्लाइट को चेन्नई के लिए डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच 50 से भी अधिक फ्लाइट के उड़ान समय को आगे बढ़ा दिया गया है।
रविवार सुबह से ही बेंगलुरु में घना कोहरा छाने की वजह से लगभग तीन उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया है। इंडिगो ने भी इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है। ट्वीट करते हुए इंडिगो ने कहा है कि बेंगलुरु एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने के कारण उड़ानों का आगमन और प्रस्थान प्रभावित हो रहा है। एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपने स्टेटस जरूर चेक कर लें।
यहां पढ़ें इंडिगो का ट्वीट- http://v.duta.us/kI6ERAAA
यहां पढ़ें पूरी खबर- http://wwwmvdindianews.in
पसंद करने के लिए इस मैसेज को reply करें और टाइप करे 👍

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max