देश-दुनिया
🕘अमेरिका :- संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में बहुमत में आई विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने संसद सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दोहरा झटका दिया। पहले, सदन के स्पीकर पद के लिए हुए चुनाव में उनकी रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार केविन मैकार्थी को दिग्गज डेमोक्रेट नैंसी पेलोसी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद डेमोक्रेट सांसदों ने मेक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने के लिए कोई धन मुहैया कराए बिना ही शटडाउन खत्म करने के लिए फंडिंग बिल को पास कर दिया। ट्रंप ने मेक्सिको से लगी सीमा पर दीवार बनाने के लिए पांच अरब डॉलर (करीब 35 हजार करोड़ रुपये) का बजट मांगा था।
🕘वाशिंगटन :- दक्षिण अमेरिका स्थित दुनिया की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखलाओं में से एक एंडीज पर पेड़ पर रहने वाले मेंढकों की नई प्रजाति मिली है। पश्चिमी एंडीज के कार्डिलेरा डेर कोनडोर पर्वत श्रेणी पर चले दो हफ्ते के अभियान के दौरान इस अनूठी प्रजाति की खोज हुई। यूनिवर्सिटी ऑफ इक्वाडोर के शोधकर्ताओं ने इस प्रजाति की संरचना और आनुवांशिक विशेषताओं का अध्ययन करने के बाद दावा किया कि यह पहले से मौजूद किसी भी मेंढक परिवार का सदस्य नहीं है।
🕘लंदन :- दुनिया का पहला रिकॉर्ड तीन सौ मील प्रति घंटे की गति से इलेक्ट्रिक प्लेन जल्द ही आसमान में उड़ान भर सकेगा। यह जानकारी रोल्स रॉयस कंपनी ने दी है। एक्सेल फर्म को उम्मीद है कि यह विश्व रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक प्लेन अगले साल आसमान पर ले जाया जाएगा।2017 में सीमेंस द्वारा बनाया गया एक ऑल इलेक्ट्रिक प्लेन का वर्तमान रिकॉर्ड 210 मील प्रति घंटे है-जिसे एक्सेल तोड़ सकता है। 2020 में ग्रेट ब्रिटेन के आसमान पर ले जाने के लिए इलेक्ट्रिक विमान 300 मील प्रति घंटे की गति तक उड़ान भर सकेगा। इसकी काफी अधिक संभावना है। यह फर्म सबसे तेज ऑल-इलेक्ट्रिक विमान बनाता है।
🕘म्यांमार :- विद्रोही बौद्ध संगठन अराकान आर्मी ने शुक्रवार को अशांत रखाइन प्रांत की चार पुलिस चौकियों पर हमला कर सात जवानों की हत्या कर दी। उन्होंने 12 जवानों का अपहरण भी कर लिया है। यह हमला ऐसे समय पर किया गया जब म्यांमार ब्रिटेन से अपनी आजादी की 71वीं वर्षगांठ मना रहा था।दिसंबर में हिंसा के बाद रखाइन में सरकारी बलों और अराकान आर्मी के बीच संघर्ष फिर तेज हो गया है। विद्रोही संगठन रखाइन में बौद्ध समुदाय के लिए अधिक जातीय स्वायत्तता की मांग कर रहा है।
🕘ढाका :- बांग्लादेश में 11वें संसदीय चुनाव के बाद नव निर्वाचित सांसदों ने गुरुवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह का विपक्षी सदस्यों ने बहिष्कार किया और दोबारा चुनाव की मांग तक उठाई। खबरों के मुताबिक, बांग्लादेश संसद की अध्यक्ष शीरीन शर्मिन चौधुरी ने ढाका के संसद परिसर के शपथ ग्रहण कक्ष में सुबह 11 बजे एक समारोह में प्रधानमंत्री शेख हसीना समेत सांसदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) नीत विपक्षी गठबंधन ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया।
अपना भारत :
🕘नई दिल्ली :- राफेल मुद्दे पर कांग्रेस के आरोपों पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में न सिर्फ सिलसिलेवार ढंग से जवाब दिया, बल्कि उस पर कई तीखे हमले भी किए। उन्होंने कहा कि राफेल में कोई घोटाला नहीं हुआ। रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि बोफोर्स की वजह से आपकी सरकार गई थी, राफेल की वजह से मोदी फिर सत्ता में आएंगे। रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जब सत्ता में थी तो डील को लटकाए रखी क्योंकि उसे इसमें ‘पैसे नहीं मिले’ और राष्ट्रीय सुरक्षा को नजरअंदाज की। लोकसभा में राफेल पर अपने करीब ढाई घंटे के जवाब में सीतारमण ने कांग्रेस पर लगातार झूठ बोलने और देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने लड़ाकू विमान की कीमत और HAL को ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलने समेत विपक्ष के सभी आरोपों पर बिंदुवार जवाब दिए।
🕘नई दिल्ली :- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) के अध्यक्ष अजय माकन भले ही अपना इस्तीफा दे चुके हों, लेकिन नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी आलाकमान अभी विचार कर रहा है। एक ओर पार्टी नए अध्यक्ष के नाम पर सर्वसम्मति बनाना चाह रही है तो दूसरी ओर कोई एक ऐसा नाम भी तलाश रही है जो आगामी लोकसभा चुनाव 2019 और दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में पार्टी के ग्राफ को और ऊपर लेकर जाए।
🕘नई दिल्ली :- वरिष्ठ वकील और आप नेता एच एस फुल्का ने लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) से किनारा कर लिया है। इस्तीफे के बाद उन्होंने शुक्रवार को बताया कि अन्ना जैसा आंदोलन फिर से शुरू करना है, इसलिए आप को छोड़ा है।अब पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ने की योजना बनाई है और गुरुद्वारा कमेटी को राजनीति से मुक्त करना ही मेरी लड़ाई है। इससे पहले गुरुवार को फुल्का ने अपना इस्तीफा देने के बाद कहा था कि मैंने अपना इस्तीफा केजरीवाल को दे दिया है। उन्होंने बताया कि केजरीवाल ने पार्टी नहीं छोड़ने की बात कही मगर मैंने मन बना लिया है।
🕘पटना :- तीन तलाक के मुद्दे पर गुरुवार ने राज्यसभा में वोटिंग करने को लेकर जदयू ने अपना स्टैंड साफ कर दिया था कि वो इस मुद्दे पर भाजपा का साथ नहीं देगी। अब शुक्रवार को जदयू ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मुद्दे पर जदयू ने कहा है कि उसका नजरिया स्पष्ट है। राम जन्मभूमि का मुद्दा एनडीए के एजेंडे में नहीं है बल्कि यह भाजपा के एजेंडे में है।जदयू के इस बयान के बाद भाजपा नेता ने ट्वीट करते हुए कहा है कि राम मंदिर के लिए 100 करोड़ हिंदुओं को हिंदुस्तान में दर-दर भटकना पड़ रहा है। अल्पसंख्यक समुदाय पर निशाना साधते हुए बिना जिक्र किये कहा कि कल जनसंख्या में वृद्धि होने पर राम मंदिर को छोड़िए, राम का नाम लेना भी हिंदुस्तान में मुश्किल हो जायेगा।
🕘जालंधर :- देंश में दूध का उत्पादन लगातार घट रहा है और बढ़ती मांग को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। इसी कारण सिंथेटिक दूध का गोरखधंधा भी चल रहा है। दूध का अधिक उत्पादन न होने का कारण गाय व भैंस को अधिक फीड न देना है। कितनी फीड देनी है, कैसे देनी है और इसमें क्या-क्या होना चाहिए। डेयरी किसानों को इसकी नालेज न होना इसकी बड़ी वजह है। उसी वजह से गाय व भैंस अधिक दूध नहीं दे सकती।
🕘रोहतक :- यहां महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में कुछ युवकों ने इनसो के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देशवाल पर हमला कर दिया। इससे देशवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको पीजीअाइ में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जाता है कि देसवाल पर गोली भी चलाई। गाली उनके हाथ को रगड़ते हुए निकल गई।पुलिस घटना की जांच में जुटी है। देशवाल सांसद दुष्यंत चौटाला के बेहद करीबी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में इनसो और जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ता पीजीआइ पहुंच गए। अजय चौटाला ने पीजीआइ पहुंचकर देशवाल का हालचाल जाना।
🕘देहरादून :- भारत सरकार के कनेटिंग इंडिया मिशन में क्षेत्रीय संपर्क उड़ान योजना के तहत देहरादून (जौलीग्रांट) से पंतनगर के बीच हवाई उड़ान शुरू हो गयी है। दून-पंतनगर के बीच यह उड़ान सप्ताह में बुधवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को उपलब्ध रहेगी। उड़ान का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार शीघ्र ही चिन्यालीसौड, नैनीसैनी, गौचर व चैखुटिया में भी हवाई पट्टी का विस्तार कर क्षेत्रीय संपर्क उड़ान योजना से जोडऩे का काम किया जाएगा। इसके साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं के बीच का सफर महज एक घंटे में सिमट कर रह गया है।
🕘बरवाडीह :- मंडल डैम के विस्थापित दस गांव के लोगों को मुआवजा देने और मंडल डैम से बिहार को पानी देने के खिलाफ कांग्रेस नेता सह पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ पदयात्रा पर निकले। हालांकि पुलिस की सख्ती के कारण पूर्व मंत्री की पदयात्रा सफल नहीं हो सकी।केएन त्रिपाठी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को डालटनगंज स्थित अपने आवास से मंडल डैम जाने के लिए 58 किमी लंबी पदयात्रा शुरू की।
🕘भिलाई :- भिलाई इस्पात संयंत्र में एसएमएस 3 के प्रोजेक्ट एरिया में पिछले 5 वर्षों से पेटी कॉन्ट्रेक्टर के अधीन काम कर रहे श्रमिकों ने वेतन न मिलने से नाराज होकर शुक्रवार को हड़ताल कर दी। बाद में बीएसपी प्रबंधन द्वारा इन मजदूरों के वेतन के भुगतान का आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल खत्म की गई।भिलाई इस्पात संयंत्र में एचईसी, एल एण्ड टी, मुकुंद लिमिटेड व आर एन इलेक्ट्रिकल के ठेकेदार आरएन पाल के अधीन कई ठेका श्रमीक काम पर लगाए गए हैं। इन श्रमिकों को पिछले तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है।
अपना प्रदेश :
🕘कानपुर :- हवस के पुजारी ने मानवता को किया शर्मशार।किदवई नगर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से बलात्कार।नगर निगम के कर्मचारी की माँ के साथ हुई दर्दनाक घटना।22 साल के युवक ने शराब के नशे में किया बलात्कार।अधिक रक्तस्राव के कारण हुई बुजुर्ग महिला की मौत।भीड़ ने आरोपी को पीटने के बाद किया पुलिस के हवाले। किदवई नगर थाना क्षेत्र के जूही डिपो की घटना।
🕘बहराइच :- राजमार्ग के विशेश्वरगंज बस स्टॉप स्थित जायसवाल मार्ट के आमने खड़े मोटरसाइकिल सवार को बहराईच से आ रहे अनियंत्रित ट्रक चालक की टक्कर से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई तथा मोटरसाइकिल के पास खड़ी दो महिलाओं को भी गंभीर चोटे आई। घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
🕘मिर्ज़ापुर :- ट्रेन की चपेट में आ जाने से दो युवकों की दर्दनाक मौत बाइक लेकर रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा चुनार थाना क्षेत्र के परसोधा गांव की घटना |
🕘अमेठी :- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बयान-अमेठी लोकसभा के पहले सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ हुआ,अमेठी का पहला सीटी स्कैन सेंटर तब खुल रहा है जब देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है,राहुल जी राष्ट्रीय अद्यक्ष होने के बाद बार-बार विकास रूपी तंज भाजपा पर कसते है,आज की ये सीटी स्कैन मशीन राष्ट्र को ये संदेश दे रही है कि कांग्रेस के नेता अपने ही क्षेत्र में विकास करने में विफल है,इस विफलता को देखने के बाद देश और प्रदेश की भाजपा सरकार जनता की सेवा में समर्पित है,केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने यहाँ बहुत काम किया है।
🕘लखनऊ :- पूर्व उप आवास आयुक्त वीके चौधरी गिरफ्तार।300 करोड़ के घोटाले में मेरठ पुलिस ने किया गिरफ्तार।भूमाफियाओं के साथ सांठ गांठ कर कई 52एकड़ ज़मीन हड़पने का आरोप।एनआरएचएम घोटाले में भी आरोपी हैं चौधरी।मेरठ में 2004 के ज़मीन घोटाले में हुई गिरफ्तारी।कोर्ट के आदेश से 2015 में मेरठ में चौधरी के खिलाफ दर्ज हुई थी एफआईआर।इंद्रप्रस्थ एस्टेट सहकारी समिति की ज़मीन हड़पने का आरोप।तत्कालीन कमिश्नर डॉ प्रभात कुमार की जांच में भी अपराध की पुष्टि हुई थी।गोमतीनगर थाना क्षेत्र से मेरठ पुलिस ने की गिरफ्तारी।
🕘नोएड़ा :- सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के शनि मंदिर के पास पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ दो बदमाश को लगी गोली । पुलिस द्वारा बदमाशो की घेरा बंदी जारी ,दोनों बदमाश के नाम हिमांशु और सब्बीर है इन बदमाशो पर लगभग 3 दर्जन से ज्यादा लूट डकैती आपराधिक मामले है दर्ज । पुलिस को इनके पास से चोरी की लाइसेंसी रिवाल्वर हुई बरामद। पुलिस बदमाशो का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी।वही हिमांशु नामक बदमाश के ऊपर 25000 हजार का था इनाम।
🕘बहराइच :- नवजात शिशुओं में पीलिया होना एक आम बात है। खासतौर पर जन्म के समय कम वज़न के शिशुओं में पीलिया होने का खतरा अधिक होता है, इसलिए पीलिया से बचाने के लिए नवजात शिशुओं का खास ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। यदि सही समय पर सही इलाज न किया जाए, तो पीलिया से नवजात शिशु की जान तक भी जा सकती है। इसलिए आमजन को इस बीमारी के प्रति जागरूक होने की खास ज़रूरत है।
🕘मुरादाबाद :- राज्य मंत्री भूपेंद्र चौधरी के पिता का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, बीमारी के चलते हुए राज्य मंत्री भूपेंद्र चौधरी के पिता का निधन, मुरादाबाद के कॉसमॉस हॉस्पिटल में थे भर्ती, मंत्री भूपेंद्र चौधरी के पिता ने ली हॉस्पिटल में अंतिम सांस, कल सुबह 10:00 बजे पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार, राज्य मंत्री के पिता के निधन के बाद भाजपाइयों में शोक |
🕘बहराइच :- राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत वर्ष 2013-14 में विकासखण्ड हुजूरपुर में आवंटित होने वाले तीन राजकीय हाईस्कूल विद्यालय मे मात्र एक विद्यालय का निर्माण हो सका है ।बाकी दो राजकीय हाईस्कूलों का निर्माण अबतक अधूरा पड़ा है। ऐसे में पिछले कई वर्षो से इन विद्यालयों में नामांकित विद्यार्थी माध्यमिक स्कूलों मे पढ़ रह रहे हैं।
🕘मिर्ज़ापुर :- बदमाशो के हौसला बुलन्द, दिनदहाड़े 91 हजार की लूट,चांदी इण्डेन गैस सर्विस के गोदाम के अंदर से कैशियर से की लूट,गैस दाम पूछने के बहाने पैसों से भरा बैग लेकर भागे बदमाश,अपाची बाइक से थे तीन बदमाश,शहर कोतवाली इलाके के रमईपट्टी का घटना |
🕘वाराणसी :- नसरुद्दीन शाह का बड़ा बयान भारत में उनको डर है इसको लेकर वाराणसी में हिंदू युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भय सिंह ने दिया बड़ा बयान कि अगर भारत माता के जमीन पर उनको डर है तो कहीं ना कहीं सवाल यह भी उठता है शायद वो भारत को अपनी सौतेली मां मानते हैं और हिंदू युवा शक्ति के संगठन के राष्ट्रीय अध्यक् मीडिया से रूबरू होकर बताया कि हमने बाय एयर टिकट मुंबई से कराची की 56000 का टिकट बनवा कर नसरुद्दीन शाह को बाय पोस्ट वाराणसी से कोरियर कर दिया गया जिसका साछ आप तस्वीरों में देख सकते हैं और कहीं न कहीं एक बड़ा सवाल और उठता है कि शायद नसरुद्दीन शाह का शायद जिहादियों से काफी करीबी संबंध भी हो सकता है |
🕘वाराणसी :- मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा में दलित दिव्यांग युवक की पिटाई ,आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत काम करने वाले कर्मचारियों ने की पिटाई ,घटना का विडियों हुआ वायरल ,विडियों में कर्मचारी दिव्यांग को मिलकर मार रहे हैं ।,पीड़ित दिव्यांग का नाम सुधांशू, पीड़ित युवक योजना का लाभ लेने पहुँचा था अस्पताल ,पीड़ित के पिता ने दिया थाने में तहरीर ।पुलिस ने दर्ज नही किया मुकदमा ।
खबरो के लिए लॉग ऑन करें

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol