करो ना संक्रमण से बचाओ के लिए विधि विश्वविद्यालय के छात्रों ने शुरू की मुहिम
इन नंबरों पर फोन कर कर ले सकते हैं मदद
लखनऊ: कोरोना संक्रमण झेल रहे लोगों की सहायता के लिए डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के छात्रों ने एक अनूठी मुहिम शुरू की है। छात्रों की ओर से कोरोना सहायता कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके तहत छात्रों की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। दावा है कि, इस हेल्पलाइन से ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लायर, प्लाजमा डॉनर से लेकर अस्पताल तक की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विश्वविद्यालय के लीगल एड सेल की ओर से इसकी शुरुआत की गई है। इस अभियान से जुड़े राजेश बताते हैं कि इस मुहिम का उद्देश्य देशभर में कोरोना से लड़ रहे लोगों को मदद पहुंचाना है। अभी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र में संस्थान के छात्र इसमें सहयोग कर रहे हैं।
ये मदद मिल सकती हैं
– ऑक्सीजन सिलेंडर और उनके सप्लाई की जानकारी
– प्लाज्मा डोनर
– दवाओं के सप्लायर्स
– अस्पताल और उन्हें उपलब्ध बेड की जानकारी
– कोरोना संक्रमण से जुड़ी दूसरी जानकारियां
यहां फोन करके ले सकते मदद
राजेश : 7052422118
शाश्वत : 9582212522
आनंद : 9131798121
रश्मि : 8707331707
रिदम : 9001068684
इसके साथ ही, छात्रों की ओर से एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। इस नंबर पर मिस कॉल देकर मदद ली जा सकती है.
8047092314

More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-