July 13, 2026

*ब्रेकिंग: जौनपुर में आपसी रंजिश में चली गोली, दो घायल*

Spread the love

जौनपुर-एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि एक का इलाज सीएचसी में चल रहा है।

⚡जौनपुर. सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के महदा गांव में बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे आपसी रंजिश में दो पक्षों में गोली चल गई। गोली से घायल एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि एक का इलाज सीएचसी बदलापुर में चल रहा है।

⚡मिली जानकारी के अनुसार गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास दो लोगों मे विवाद हो रहा था, बाद में मारपीट होने लगी। इसी समय सूरज यादव व जितेंद्र गुप्ता में विवाद हो गया था, छुड़ाने गए विकास यादव के मुंह मे गोली मार दी गयी। जबकि प्रमोद मिश्रा को मुंह में छूते हुए निकल गयी। उनका इलाज सीएचसी बदलापुर में चल रहा है।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

⚡ रिपोर्टर – कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा