September 4, 2026

वाराणसी – 98 प्रतिशत संपतियां कॉरिडोर के नाम*

Spread the love

वाराणसी। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए चयनित संपत्तियों में से करीब 98 प्रतिशत संपत्तियां खरीद ली गई हैं। जो संपत्तियां बची हैं, उनका प्रकरण या तो कोर्ट में लंबित है या फिर मालिकों ने दोबारा मूल्यांकन के लिए आवेदन कर रखा है। उधर, अधिकतम संपत्तियों की रजिस्ट्री होने के बाद मंदिर प्रशासन निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए कागजी कार्रवाई और भवनों के ध्वस्तीकरण के कार्य में जुट गया है।

बाबा दरबार से लेकर मर्णिकर्णिका घाट और मीर घाट तक बनने वाले करीब 25 हजार वर्ग मीटर के इस कॉरिडोर के लिए भवनों को खरीदने का काम लगभग पूरा हो चुका है, इसलिए मंदिर प्रशासन ने कागजी दस्तावेज पूरे तैयार करने में जुट गया है। आठ जनवरी को होने वाली अगली कैबिनेट की बैठक में इसके नक्शे को रखा जाएगा। नक्शा पास होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।…

यहां पढें पूरी खबर— htt//mvdindianews.in

कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा