देश-दुनिया
🕘अमेरिका :- भारतवंशी केपी जॉर्ज ने अमेरिका के टेक्सास राज्य की फोर्ट बेंड काउंटी के जज के रूप में शपथ ली है। केरल से ताल्लुक रखने वाले 53 वर्षीय जॉर्ज अमेरिका की सबसे विविध आबादी वाली काउंटी में जज का पद संभालने वाले पहले भारतवंशी हैं।फोर्ट बेंड काउंटी में भारतीय-अमेरिकियों की बड़ी आबादी रहती है। इसके अलावा यहां की 35 फीसद आबादी एंग्लो, 24 फीसद हिस्पैनिक्स (स्पेन से संबधित), 21 फीसद एशियाई और 20 फीसद अफ्रीकी-अमेरिकी हैं। जॉर्ज ने बताया कि उनके पिता ट्रक ड्राइवर थे और वह केरोसीन के दीये की रोशनी में पढ़ाई कर इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
🕘चीन :- राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बुधवार को ताइवान को बल प्रयोग की धमकी दी। उन्होंने कहा कि ताइवान को चीन के नियंत्रण में लाने के लिए बल प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन हम शांतिपूर्ण एकीकरण चाहते हैं। चिनफिंग के इस बयान पर ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने दो टूक कहा कि चीन को लोकतंत्र अपनाना चाहिए। साई ने एक दिन पहले नए साल के संबोधन में कहा था कि देश की जनता संप्रभुता बनाए रखना चाहती है।
🕘सिंगापुर :- भारतवंशी छात्र ध्रुव मनोज ने हांगकांग में आयोजित हुई वर्ल्ड मेमोरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। ध्रुव ने बालकों की श्रेणी में ‘नेम्स एंड फेसेज’ और ‘रैंडम वर्ड्स’ स्पर्धा में 56 अन्य प्रतिभागियों को मात दी।20 से 22 दिसंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में चीन, भारत, ताइवान, रूस और मलेशिया समेत कई देशों के 260 छात्रों ने हिस्सा लिया था। सिंगापुर से केवल ध्रुव ही इस प्रतियोगिता का हिस्सा थे। ‘मेमोरी पैलेस’ बनाने की रोमन तकनीक में निपुण ध्रुव ने आधे घंटे में 1,155 बाइनरी अंकों (0 व 1 से बने अंक) को याद कर लिया था।
🕘चीन :- टू-चाइल्ड पॉलिसी फेल हो गई है। नए आंकड़ों के मुताबिक, चीन में जन्म दर में जारी लगातार गिरावट को सुधारने में टू चाइल्ड पॉलिसी कोई असर डालने में नाकामयाब रही है। बुधवार को आई एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल चीन में नवजात शिशुओं की संख्या में 20 लाख की गिरावट हुई थी और इस साल भी यह सिलसिला बरकरार है। चीन ने 2016 में अपनी दशकों पुरानी एक बच्चा पैदा करने की नीति को खत्म कर दिया था और कपल्स को दो बच्चे पैदा करने की इजाजत दी थी। चीन में उम्रदराज लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है जबकि युवाओं की संख्या में कमी हो रही है।
🕘पाकिस्तान :- सेना ने दावा किया है कि उसने नियंत्रण रेखा पर बाग सेक्टर में पाकिस्तानी क्षेत्र के ऊपर उड़ रहे एक ‘भारतीय जासूसी क्वाडकॉप्टर’ को मार गिराया है। भारतीय सेना ने इस दावे को सिरे से खारिज किया है। पाक सेना की मीडिया इकाई इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स के निदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने मंगलवार को एक ट्वीट में ड्रोन की फोटो जारी की थी। उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘ पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से लगते बाग सेक्टर में भारतीय जासूसी क्वाडकॉप्टर को मार गिराया।’’ गफूर ने कहा कि किसी भी क्वाडकॉप्टर को नियंत्रण रेखा पार नहीं करने दी जाएगी।
अपना भारत :
🕘नई दिल्ली :- साल (2019) के जश्न के दौरान 31 दिसंबर की रात को दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके के मांडी गांव के एक फार्म हाउस में गोली चलने से एक महिला घायल हो गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि यह फार्म हाउस जेडीयू के पूर्व विधायक राजू सिंह का है। इस पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू सिंह और उनके ड्राइवर हरी सिंह को यूपी के कुशीनगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो पूर्व विधायक की पत्नी भी सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार होंगी।
🕘जालंधर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल पर 3 जनवरी को एक अनाेखे बस की सवारी करेंगे। पीएम मोदी जालंधर में दुनिया की पहली ड्राइवरलेस सोलर बस से सफर करेंगे। वह यह सफर यहां लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में सफर करेंगे। यह बस एलपीयू के विद्यार्थियों ने तैयार की है। प्रधानमंत्री लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में अायोजित होनेवाली 106वीं साइंस कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे।
🕘पंचकूला :- दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल कैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर एक और मामले में अदालत का फैसला अाने वाला है। गुरमीत राम रहीम पर 16 साल पूर्व हुई पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में 11 जनवरी को बड़ा फैसला सुनाया जाने की संभावना है। मामले में बुधवार को पंचकूला की विशेष सीबीआइ अदालत में इस मामले पर सुनवाई पूरी हो गई। इसके बाद जज ने गुरमीत राम रहीम को 11 जनवरी को काेर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है।
🕘पिथौरागढ़ :- नागालैंड में हुए आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया है। जवान का पार्थिव शरीर गुरुवार को उसके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। जवान असम राइफल में तैनात था। शहीद जवान गोपाल सिंह मूल रूप से गंगोलीहाट के जाजोली गांव के रहने वाले थे। यहां उनकी वृद्ध मां कौशल्या देवी और उनके चोटे भार्इ रिपुदमन का परिवार रहता है। जबकि शहीद गोपाल सिंह का परिवार ऊधमसिंहनगर के दिनेशपुर में रहता है। डेढ़ साल पहले उनका यहां मकान बना था। शहीद की मां को अभी शहादत की खबर नहीं दी गई है। जबकि शहादत की खबर मिलते ही उनकी पत्नी और बच्चे दिनेशपुर से पैतृक गांव को रवाना हो चुके हैं।
🕘झारखंड :- बोकारो में बेरमो के झुमरा पहाड़ की तराई में बसी चुटे पंचायत के रजबेडवा गांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पांच नक्सलियों के हताहत होने की प्रारंभिक सूचना मिल रही है। नक्सली कमांडर मिथिलेश को पुलिस घेरने में जुटी है।बुधवार की सुबह पुलिस ने वहां सर्च ऑपरेशन चलाया था। पुलिस के ऑपरेशन के दौरान ही नक्सलियों ने हमला बोल दिया है। पुलिस ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। घटनास्थल गोमिया से कोई 32 किमी दूर है।चतरोचट्टी थाना की पुलिस के अलावा आसपास के थानाओं को भी वहां क्लोज किया गया है। एसडीपीओ आर राम कुमार सहित सीआरपीएफ के अधिकारी भी वहां पहुंच गए हैं।
🕘रायपुर :- छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री बनने के बाद ताम्रध्वज साहू ने बुधवार को पहली बार राज्य के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान साहू ने कहा कि पुलिस प्रशासन को शो बाजी से दूर रहकर जमीनी स्तर पर काम करना है। प्रदेश में वीआईपी कल्चर को भी खत्म किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि पुलिस को जनता के प्रति ज्यादा जवाबदेह और विश्वसनीय बनाना है। इसके लिए सभी जरूरी बदलाव जल्द किए जाएंगे।
🕘मनाली :- पर्यटन नगरी मनाली आने वाले सैलानी अब माल रोड में सेल्फी का आनंद उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने माल रोड में बनी 50 लाख का सेल्फी प्वांइट सैलानियों को समर्पित किया। इस सेल्फी प्वाइंट में हिमाचली संस्कृति की झलक देखने को मिली है। सेल्फी म्यूजियम के अंदर पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित स्टेचू रखे है। उद्धघाटन करने के बाद सीएम ने पत्रकारों से कहा कि मनाली अपने आप मे सुंदर है। इसकी सुंदरता बनाए रखने को सरकार वचनबद्घ है। उन्होने कहा कि इस सेल्फी म्यूजियम में सैलानी सेल्फी का आनंद ले सकेंगे।
🕘 जम्मू कश्मीर :- उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद पूरा राज्य शीतलहर की चपेट में है। जवाहर टनल के आसपास के क्षेत्रों में सुबह हुई बर्फबारी के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गर्इ है। जवाहर टनल के पास, रामबन, उधमपुर आैर नगरोटा में सैंकड़ों गाड़ियां रोक दी गर्इ। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदा हुई जाम की स्थिति से यात्रियों की परेशान बढ़ गई है। वहीं श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ-साथ मुगल रोड एक बार फिर बारी बर्फबारी के बाद वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है।
🕘शिमला :- प्रदेश के ग्रीष्मकालीन सरकारी स्कूलों में जनवरी में होने वाले दस दिन की छुट्टियों को रद्द् कर दिया गया है। अब ग्रीष्मकालीन सरकारी स्कूलों में सर्दियों की दस दिन की छुट्टियां अब अप्रैल महीने में होगी। इसे लेकर उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को निर्देश जारी कर दिए हैं। उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निदेशक डा. अमरजीत कुमार शर्मा द्वारा निर्देशों में कहा गया है कि ग्रीष्मकालीन स्कूलों में सात जनवरी से 16 जनवरी तक किया जाने वाली छुटिटयां अब एक अप्रैल से लेकर दस अप्रैल तक की जाएगी।
अपना प्रदेश :
🕘आगरा :- नए साल के पहले ही दिन ताजमहल पर सैलानियों का सैलाब उमड़ने पर सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। धक्का-मुक्की के बीच जमकर हंगामा हुआ। स्मारक में जबरन प्रवेश को पर्यटक रेलिंग पर चढ़ गए। इस पर सुरक्षाकर्मियों से भी नोकझोंक हुई। बहुत से पर्यटक घंटों लाइन में लगने के बाद भी ताज का दीदार नहीं कर पाए। इससे उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
🕘अंबेडकरनगर :- नववर्ष के जश्न के बीच सोमवार देर रात्रि अकबरपुर बस स्टेशन के निकट राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। आपस में भिड़े छात्रों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे दो छात्र घायल हो गए। एक के हाथ का अंगूठा कर गया, तो दूसरे के हाथ में भी चोटें आईं। हंगामा कर रहे छात्रों को समझाने बुझाने पहुंचे स्थानीय लोगों को भी छात्रों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। बाद में पहुंची पुलिस ने दोनों घायल छात्रों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया।
🕘अलीगढ़ :- थाना सासनी गेट इलाके में मथुरा रोड पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी सुनील सिंह के निर्माणाधीन भवन पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड की अज्ञात बदमाशों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना सीसी टीवी में भी कैद हो गई है, जिसके आधार पर एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
🕘मथुरा :- यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला सहित पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दिल्ली में रहने वाला एक परिवार अपनी रिश्तेदारी में मुरसान के गांव नगला हंसी से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते राया होते हुए दिल्ली लौट रहा था। रास्ते में बाजना कट के निकट कार का टायर फट जाने से गाड़ी पलट गई। इसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। घायलों को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
🕘कानपुर :- एसएसपी अनन्त देव ने अपराधियो को दी वॉर्निंग, अपराधियो कान खोलकर सुन लो…या तो अपराध छोड़ दो या फिर कानपुर नगर, एसएसपी की वार्निंग के बाद अंडरवर्ल्ड में मची खलबली, 75 कुख्यात अपराधी एसएसपी की रडार पर कोई अपराधियों ने अपने घरों के बाहर लगवाए सीसीटीवी कैमरे, अब तक कानपुर पुलिसने किये 25 हाफ एनकाउंटर।
🕘मथुरा :- शहर कोतवाली इलाके गुरुनानक नगर की घटना, युवक ने दिया गोली कांड की घटना को अंजाम.पहले युवती को फ़िर खुद को गोली मारी गोली .युवती की हालत गंभीर, हायर सेन्टर किया रेफ़र. युवक की मोके पर मोत, म्रतक युवक हाथरस जिले के मुरसान का रहने वाला है दिनेश..प्रेम प्रसंग के चलते गोली कांड की घटना की आशंका. पुलिस घटना की जांच में जुटी |
🕘सहारनपुर :- पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ ,मुठभेड़ में 2 गो तस्कर गिरफ्तार ,गो तस्करी की सूचना पर मकान पर मारा था छापा , गो तस्करों ने पुलिस पर झोंके फायर ,गो तस्करों के पास बैल, 1तमंचा , कारतूस व एक बेलोरो गाड़ी की बरामद ,थाना नानोता क्षेत्र के माधोपुर गाव की घटना |
🕘वाराणसी :- जिला जेल में बंदी से गए मुलाकाती पर दूसरे बंदी ने किया ,नम्बरदार का डंडा छीनकर मुलाकाती पर बंदी ने किया हमला , बंदी के हमले से घायल हुए अनिक नामक मुलाकाती ,रिजवान नामक बंदी द्वारा किया गया मुलाकाती पर हमला ,बंदी पर प्रशासान ने किया कार्रवाई , कैंट थाने में दर्ज किया गया मुकदमा ,मुलाकाती को अस्पताल में करवाया गया भर्ती ,पहले से बंदी और मुलाकाती में रंजिश की कही जा रही है बात | किसी अन्य बंदी से मुलाकात करने गए अनीश नामक युवक का बंदी रिजवान से आमना – सामना
🕘चंदौली :- 01 जनवरी को इलिया थाना क्षेत्र के मालदह गावँ में पशु लदे वाहन से 7 लोगो की मौत का मामला. मामले में वाहन स्वामी शेरू सहित एक अज्ञात के खिलाफ़ इलिया थाने में केस दर्ज ,3/5A/B गोहत्या अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, धारा 279,337,338,304A,427 के तहत मुकदमा दर्ज ,बिहार के कैमूर जिले के श्रीरामपुर निवासी शेरू पुलिस की मिली भगत से करता है पशु तस्करी का काम ,मालदह गावँ से महज कुछ किलोमीटर पर है श्रीरामपुर गावँ ,शेरू पशु तस्करी में पिछले कई सालों से है लिप्त, बाकायदा गैंग बनाकर करता है पशु तस्करी , मिर्ज़ापुर के रास्ते चकिया से होकर इलिया थाना के मालदह गावँ होते हुए बिहार पास कराता है गाड़ी ,पशु तस्करी से शेरू ने बनाई है अकूत सम्पत्ति ,शेरू पर रासुका लगाने की तैयारी में जिला प्रशासन ।
🕘बहराइच :- जनपद के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत विश्वनाथ पुर निवासी मल्हनी 6 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री बरसा 25 की शादी हरदी थाना अंतर्गत मधवापुर बैकुंठा निवासी नंद लाल के पुत्र मिल्की राम से की थी , बर्षा के भाई निर्मल कुमार यादव ने हरदी थाने में तहरीर तहरीर देकर आरोप लगाया की मिल्की राम ने मेरी बहन बरसा को दहेज की मांग ना पूरी होने का कारण पीट-पीटकर मार डाला । मृतिका वर्षा के भाई मिल्की राम ने बताया कि शादी के बाद लगातार मोटरसाइकिल सोने की चैन आदि तमाम दहेज के सामान को पूरा करने की बात को लेकर मेरी बहन को प्रताड़ित करते रहे लेकिन आज हद तो तब हो गई जब उससे अपने पिताजी से पैसे की मांग करने को कह रहे थे बर्षा ने पैसे की मांग करने से मना किया तो मारने लगे और मारते मारते उसकी जान ही लेली ।
🕘हापुड़ :- दिल्ली से सटे यूपी के जनपद हापुड के तहसील धौलाना के गांव पिपलेड़ा में हुई अनोखी पंचायत । हिन्दू मुस्लिम दोनो समुदाय के सैकड़ों लोग इस पंचायत में हुए शामिल । दोनो समुदायों के पंचों ने मिलकर गो रक्षा के लिए पंचायत में सर्वसम्मति में बनाये नियम । गोकशी करने वाले असमाजिक तत्वों या अफवाह फैलाने वाले लोगों पर पंचायत कसेगी शिकंजा । पंचायत में सुनाया गया फरमान किसी भी कीमत पर माहौल को बिगड़ने नही देंगे । साथ ही अपने घर व गांव की साफ सफाई पर पंच रखेंगे विशेष नजर।
🕘आगरा :- 9 जनवरी को पीएम मोदी की आगरा में सभा, पीएम मोदी की सभा को देखते हुए शासन-प्रशासन तैयारी में जुटा ,4 जनवरी को सीएम योगी कोठी मीना बाजार मैदान का करेंगे निरीक्षण ,भाजपा सांसद और विधायकों के साथ नेताओं ने कोठी मीना बाजार मैदान का किया निरीक्षण जिलाधिकारी के साथ कोठी मीना बाजार मैदान का किया गया निरीक्षण ,पीएम मोदी कोठी मीना बाजार मैदान पर कई योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास करेंगे ।
🕘प्रयागराज :-अर्द्ध कुम्भ का नाम बदलकर कुम्भ करने का मामला,सरकारी घोषणा को इलाहाबाद हाईकोर्ट में दी गयी है चुनौती,4 जनवरी को होगी हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई,अधिवक्ता सुनीता शर्मा व तृप्ति वर्मा ने दाखिल की है जनहित याचिका,याचिका में सन्तों की सभा बुलाकर माघ मास में प्रयाग में लगने वाले मेले को अर्द्ध कुम्भ घोषित करने की मांग,याची का कहना है कि प्रयाग में 6 वर्ष के अंतराल पर अर्द्ध कुम्भ व कुम्भ का होता है आयोजन,जब बृष एवं गुरु राशि तथा सूर्य व चन्द्र मकर राशि में एक साथ आते है तो कुम्भ व अर्द्ध कुम्भ लगता है,ऐसे में नाम बदलना भारतीय सांस्कृतिक परम्परा के है विपरीत।
खबरो के लिए लॉग ऑन करें

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol