वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के चौखंडी गांव में गत सोमवार को कामिनी (28 वर्ष) पत्नी विवेक कुमार पांडेय आग से झुलस गई थी। इलाज के लिए उसे मंडलीय हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता श्रीदेव पांडेय के तहरीर पर बुधवार को जंसा थाने में पति विवेक पांडेय, देवर अभिषेक, सर्वेश, ननद रानी व ससुर जनार्दन पांडेय के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
मृतका के पिता श्रीदेव का आरोप है कि गत 28 नवम्बर 2017 को कामिनी की शादी विवेक के साथ हुई। तभी से ससुराल वाले पांच लाख नकद व फोर व्हीलर गाड़ी की मांग कर रहे थे। आये दिन ननद रानी से विवाद होता था। सोमवार को उनकी बेटी को जला दिया गया।
शोर शराबा के बाद ससुर जनार्दन ने समाज के लोक लाज के नाते उसे स्टोव के फटने से आग लगने की बात कहते हुए इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर गए।
एसओ मनोज कुमार का कहना है कि मृतका के पिता के तहरीर पर पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या की धारा 304 बी व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
www.mvdindianews.in





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-