June 27, 2026

माननीय प्रेक्षक श्री शिव सहाय अवस्थी एवं मा0 प्रेक्षक श्री हरि प्रताप शाही का हुआ जनपद में आगमन-अजय मिश्रा

Spread the love

माननीय प्रेक्षक श्री शिव सहाय अवस्थी एवं मा0 प्रेक्षक श्री हरि प्रताप शाही का हुआ जनपद में आगमन

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद के लिए नियुक्त माननीय प्रेक्षक श्री शिव सहाय अवस्थी, विशेष सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, उ0प्र0 शासन एवं मा0 प्रेक्षक श्री हरि प्रताप शाही, परियोजना प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक, समदेश विकास प्रधान, उत्तर प्रदेश, लखनऊ का जनपद में आगमन हो गया है।

मा0 प्रेक्षक श्री शिव सहाय अवस्थी सर्किट हाउस के कक्ष संख्या-7 में प्रवास करेंगे। इनका दूरभाष नम्बर-0532-2420825 है। मा0 प्रेक्षक महोदय का उम्मीदवारों/आम जनता से मिलने का समय प्रातः 11ः00 बजे से 12ः00 बजे तक है।

मा0 प्रेक्षक श्री हरि प्रताप शाही, परियोजना प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक, समदेश विकास प्रधान, उत्तर प्रदेश, लखनऊ सर्किट हाउस के कक्ष संख्या-8 में प्रवास करेंगे। इनका दूरभाष नम्बर-0532-2420295 है। मा0 प्रेक्षक महोदय का उम्मीदवारों/आम जनता से मिलने का समय प्रातः 11ः00 बजे से 12ः00 बजे तक है। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम0के0 सिंह ने दी है।