लखनऊ
पुलिस कमिश्नर लखनऊ डीके ठाकुर के दिशा निर्देश पर हजरतगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
हजरतगंज पुलिस ने हनीट्रैप चलाने वाले पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार।
यह गिरोह पेशेवर तरीके से सोशल मीडिया साइट में अपने आसपास के लोगों को चिन्हित कर टेलीफोन से मीठी-मीठी बातें कर अपने जाल में फंसा कर अपने स्थान पर बुलाता था।
दोनों महिलाएं अश्लील बातों में फंसा कर जाल में फंसे व्यक्ति के कपड़े उतरवा देती थी।
इसके बाद इन्हीं के गैंग के तीन लोग पुलिस की वर्दी में आ जाते थे और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते थे। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए की ठगी करते थे।
गिरफ्तार अभियुक्त
अजीजुल हसन सिद्दीकी शिक्षा BA बिद्यान्त हिंदू पीजी कॉलेज लखनऊ।
पंकज गुप्ता बी0एस0सी0 के बी डिग्री कॉलेज मिर्जापुर।
अतुल सक्सेना B.A. लखनऊ विश्वविद्यालय।
पहली महिला अभियुक्त BA स्वतंत्र गर्ल्स डिग्री कॉलेज।
अभियुक्त दूसरी महिला BAनवयुग पीजी कॉलेज लखनऊ।
डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा व एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा के कुशल नेतृत्व में हजरतगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो दरोगा की वर्दी एक कांस्टेबल की वर्दी एक एयर पिस्टल एक इयोन कार घटना से वसूले गए ₹ 4,800 रुपए व 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-