देश-दुनिया
🕘पकिस्तान:- भारत और पाकिस्तान ने द्विपक्षीय समझौते के तहत अपने परमाणु संयंत्रों और प्रतिष्ठानों की सूची साझा की है। दोनों देश हर साल परमाणु संयंत्रों के बारे में जानकारी एक-दूसरे से साझा करते हैं।पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यहां कहा कि परमाणु प्रतिष्ठानों और संयंत्रों पर हमले रोकने को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते की धारा दो के तहत सूची सौंपी गई है।
🕘वाशिंगटन:- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी नेतृत्व को मजबूत करने और भारत के साथ बहुआयामी संबंधों को प्रगाढ़ करने से संबंधित बिल पर सोमवार को दस्तखत कर दिए। इसमें चीन की गतिविधियों को अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को कमजोर करने वाला बताया गया है।
🕘थाईलैंड:- नए साल की पूर्व संध्या थाईलैंड के एक परिवार के लिए दुखद साबित हुई। ससुराल वालों द्वारा अपमानित किए जाने से नाराज़ थाईलैंड के एक व्यक्ति ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित पार्टी में अपने दो बच्चों सहित परिवार के छह सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद इस शख्स ने खुद को भी गोली मार ली।
🕘ब्रिटेन:- टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने वापसी करने के बाद ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ पर आसान जीत दर्ज की।
अपना भारत:
🕘नई दिल्ली:- मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने संस्कृत की पढ़ाई कराने वाले तीन डीम्ड विश्वविद्यालयों को केंद्रीय विवि का दर्जा देने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसकी जानकारी केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने सोमवार को दी। इनमें राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान नई दिल्ली, श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ नई दिल्ली व राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ तिरुपति शामिल हैं।
🕘केरल:- नववर्ष के अवसर पर खुशी के माहौल के बीच केरल में देसी बम धमाके की खबर सामने आई है। इस धमाके में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि तीन लोग घायल हो गए हैं, उनमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह देसी बम विस्फोट कुट्टीडीह थाना क्षेत्र के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि विस्फोट कल रात 12 बजे अब्दुल्ला मुसलीनायर नामक शख्स के परिसर में हुआ।
🕘नई दिल्ली:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राम मंदिर के लिए अध्यादेश नहीं लाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार कोर्ट के फैसले का इंतजार करेगी। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इस पर विचार किया जाएगा। एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में नरेंद्र मोदी ने कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला।
🕘सियाचिन:- ग्लेशियर पर तैनात सैनिक अब बहां रहकर भी स्नान कर सकते हैं। वर्तमान में तीन महीने सियाचिन की 21,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से वो स्नान करने में असक्षम हैं क्योंकि वहां पानी की व्यवस्था नहीं है। सैनिकों को स्वदेशी रूप से विकसित जलविहीन शरीर स्वच्छता उत्पाद दिए जा सकते हैं जिससे उनके स्नान करने की समस्या समाप्त हो जाएगी।
🕘मध्यप्रदेश:- मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंशानुसार मैदानी पदस्थापना पर कार्यरत समस्त पुलिस कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश देने के लिए आज पुलिस मुख्यालय में बैठक संपन्न हुई। पुलिस महानिदेशक ऋषि शुक्ला ने निर्देश दिए कि मैदानी अमले के कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश प्रदान किया जाएं। शुक्ला ने इस प्रस्ताव के लिए रूप रेखा तैयार करने हेतु निर्देश दिए।
🕘मध्यप्रदेश:- उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती की नाराजगी के बाद कांग्रेस ने उनकी बात मान ली है। मध्यप्रदेश में कमलनाथ के कानून मंत्री पीसी शर्मा ने मंगलवार को कहा कि 2 अप्रेल 2018 में भारत बंद के दौरान जितने भी केस (एससी / एसटी एक्ट 1989) हैं और इसी तरह के भाजपा द्वारा दायर पिछले 15 वर्षों में इसी तरह के सभी मामलों को सरकार द्वारा वापस ले लिया जाएगा।
🕘कर्नाटक:- पत्रकार संजय बारू की फिल्म एक्सिडेंटल प्राइमिनिस्टर के ट्रेलर आने बाद से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म को लेकर लगातार बयानबाजी जारी है। अब पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा कि मनमोहन सिंह नहीं बल्कि मैं था एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ दस महीने तक ही देश के प्रधानमंत्री रहे। जबकि डॉक्टर मनमोहन सिंह ने दस साल तक शासन किया है। उन्होंने कहा कि आप कैसे कह सकते हैं वह एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर थे।
🕘बिहार:- अपनी वापसी के बाद से तेजप्रताप बिहार की सियासत में छाये हुए हैं। नए साल की पूर्व संध्या पर वह अपनी मां राबड़ी देवी से मिलने अपने भाई तेजस्वी के आवास 5, देशरत्न मार्ग पहुंचे। परिवार से मनमुटाव के बाद अपनी मां से तेजप्रताप की यह पहली मुलकात है। दोनों की यह मुलाकात बंद कमरें में हुई।
🕘बंगलूरू:- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद (इसरो) का कहना है कि आने वाली 3 जनवरी को चंद्रयान-2 की लांचिंग नहीं की जाएगी। इसरो का ये बयान ऐसे समय में आया है जब रविवार को चीन का अंतरिक्षयान चांगी चंद्रमा की कक्षा में पहुंच गया है। यह यान चंद्रमा पर ऐसी जगह लैंड करने वाला है जिसकी अभी तक कोई जांच पड़ताल नहीं की गई है।
🕘चंडीगढ़:- नए वर्ष का जश्न देश-दुनिया में मनाया जा रहा है। अमृतसर स्थित विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में लोग श्री हरमंदिर साहिब दर्शन के लिए पहुंचे।
🕘हरिद्वार:- सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं को बढ़ाने पर सरकार का कोई रुख हो या न हो, लेकिन आज से इलाज की समस्त सुविधाएं दस प्रतिशत महंगी जरूर हो गई हैं। सरकार के शासनादेश के मुताबिक सुविधाओं में नई वृद्धि के साथ पर्चा 23 रुपये का तो अल्ट्रासाउंड 428 रुपये, एक्स-रे 165 रुपये, भर्ती शुल्क 118, ईसीजी 236 रुपये महंगी हो जाएंगी। वहीं पैथोलॉजी की जांच पर तो महंगाई का बड़ा झटका लगेगा।
अपना प्रदेश उत्तर प्रदेश:
🕘लखनऊ:- नए साल की पहली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दे दी। साथ ही सौभाग्य योजना में यूपी के शानदार प्रदर्शन के लिए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को बधाई भी दी।
🕘अमेठी:- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चार जनवरी से अमेठी के दो दिन के दौरे पर आ रहे हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि सांसद राहुल गांधी चार जनवरी को लखनऊ के रास्ते अमेठी पहुचेंगे। उसके बाद वह कई गांवों का दौरा करेंगे। गांधी रात्रि विश्राम मुंशीगंज गेस्ट हाउस में करेंगे।
🕘मथुरा:- उत्तर प्रदेश में छह जनवरी को होने वाली सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा से पहले मथुरा से बड़ी खबर आई है। मथुरा पुलिस ने सॉल्वर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस की मानें तो सॉल्वर गैंग छह जनवरी को सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 25 परीक्षार्थियों के पेपर सॉल्व कराने का ठेका ले चुका था। बीडीओ की परीक्षा में भी इस गैंग के सदस्यों ने दूसरी की जगह परीक्षा दी है।
🕘वाराणसी:- सुरम्य जाह्नवी तट पर गंगा आरती के साथ 20 जनवरी को ही प्रवासी भारतीय सम्मेलन का शुभारंभ हो जाएगा। 21 से 23 जनवरी तक चलने वाले इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ज्यादातर मेहमान 20 जनवरी की शाम तक वाराणसी पहुंच जाएंगे। 11 घाटों पर गंगा आरती के साथ सम्मेलन शुरू होगा। प्रवासियों के लिए घाटों पर क्रूज और बजड़ों की विशेष व्यवस्था की जा रही है।
🕘अयोध्या:- रामनगरी अयोध्या के प्रतिष्ठित चंद्रहरि मंदिर के महंत पर चंदौली की रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने महंत के खिलाफ केस दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद उसे घर भेज दिया है।
🕘सोनभद्र:- चोपन नगरपालिका अध्यक्ष इमित्याज अहमद की हत्या में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार ।यूपी एसटीएफ की वाराणसी यूनिट ने पश्चिम बंगाल से दोनो आरोपियों को पकड़ा ।सूरज पासवान, रिंकू भारद्वाज को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार ।25 अक्टूबर को नगरपालिका अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की कार्बाइन और पिस्टल से गोलियां बरसाकर कर दी गयी थी हत्या।
🕘मथुरा:- नव वर्ष 2019 का स्वागत भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में आस्था और विश्वास के पुष्प अर्पित कर किया गया। कान्हा की नगरी में लाखों की तादाद में लोग जुटे। किसी ने गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई तो किसा ने वृंदावन के मंदिरों में भगवान के दर्शन किए। वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, राधाकुंड और गोकुल में भारी भीड़ रही।
🕘सिद्धार्थनगर:- कक्षा छह और आठ के दो छात्रों व एक युवक ने दुष्कर्म में नाकाम रहने पर कक्षा छह की छात्रा को गला घोंटकर मार डाला था। हत्या के बाद शव को गांव के बाहर स्थित स्कूल के पास बोरे में भरकर रख दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को वारदात का पर्दाफाश कर दिया। घटना बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। नाबालिग होने के कारण दो आरोपियों को बस्ती बाल सुधार गृह भेज दिया गया है, जबकि आरोपी सुजीत कुमार को जेल भेज दिया गया है।
🕘झांसी:- स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई से लेकर आजादी तक का गवाह झांसी रेलवे स्टेशन आज एक जनवरी को अपने 130 साल पुरा कर लिया । इसका उद्घाटन एक जनवरी वर्ष 1889 को हुआ था। ग्रेट इंडियन पेनिनसुलर रेलवे ने इसको स्थापित किया था। शुरुआत में भाप के इंजन से इक्का-दुक्का ट्रेनें ही चलती थीं, आज यह स्टेशन देश के प्रमुख स्टेशनों में शुमार है।
🕘अंबेडकरनगर:- नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही जनपदवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिला मुख्यालय के निकट अफजलपुर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना होगी। जिला प्रशासन ने विद्यालय निर्माण के लिए लगभग साढ़े चार एकड़ भूमि का चिन्हांकन कर इसकी सूचना शासन को भेज दी है।
🕘आगरा:- कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया का कहना है कि संजलि हत्याकांड का पुलिस ने गलत खुलासा किया है। घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए तभी सच्चाई सामने आएगी। पुनिया मंगलवार को आगरा के लालऊ गांव पहुंचे थे। संजलि के परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
🕘शाहजहांपुर:- गांव रामपुर कलां में खलिहान की भूमि का एसडीएम की ओर से भू परिवर्तन किए जाने और प्रधान की मां के नाम पट्टा किए जाने की जांच में लीपापोती करने के मामले में लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।
🕘औरैया:- दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित पुत्रवधू की ओर से अपने ससुर व देवर के खिलाफ बदनियती रखने का आरोप लगाकर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी उसकी ओर से दिए गए इसी आशय के प्रार्थना पत्र पर दिबियापुर थाना पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि उसके ससुर पुलिस में तैनात हैं। इस कारण से पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। एसपी ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर दिबियापुर पुलिस को जांच कर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
🕘इटावा:- चार से 31 जनवरी तक चलने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर सोमवार को रैली का आयोजन हुआ। प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कलक्ट्रेट परिसर से छात्र-छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाई। वह इनके साथ जीआईसी ग्राउंड पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से स्वच्छता सर्वेक्षण की यूपी रैंकिंग में इटावा को नंबर वन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफाई का गंदगी पर हमला होना चाहिए। इससे कि बीमारियों को रोका जा सके।
खबरो के लिए लॉग ऑन करें

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol