Groundreport : बर्फीली हवाओं ने कहर ढाना किया शुरू, तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज, ‘आंकड़ेबाजी’ और ‘जमीनी सच’ पर एक नजर.।
वाराणसी। बर्फिली वादियों की हवाओं ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। दिसंबर के अन्तिम सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलते ही तापमान के गिरने का क्रम जारी है। वर्ष के अन्तिम दिन सोमवार को शाम तक तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गयी। मौसम विभाग से मिले आंकड़ो के मुताबिक 31 दिसंबर को अधिकतम 21.1 और न्यूनतम 5.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ठिठुरन बढ़ने से आमजन जीवन बेहाल हो गया, वहीं दुसरी ओर संबधित विभाग की सारी तैयारी सिर्फ आंकड़ों तक सिमट कर रह गयी हैं। कोहरे के चलते लो विजुअलटी से रेल, उड़ान और बस सेवाएं भी प्रभावित रहीं।
कागजों तक सिमटी तैयारी
ठंड में अलाव की व्यवस्था को लेकर नगर निगम की ओर से दावे तो किये जा रहे हैं, जो हकीकत में कागजों तक सिमट कर रह गये है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो शहर के चौक और चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कर दी गयी है। बस और रेलवे स्टेशनों पर भी लकड़ियां गिराई जा रही हैं। हांलाकि इससे अगल विभागीय आंकड़े सतह तक नहीं पहुंच पायी। लिहाजा जनप्रतिनिधि और पुलिस स्थानीय स्तर पर अलाव की व्यवस्था कर रहा है।
तापमान (डिग्री सेल्यियस)
अधिकतम- न्यूनतम
-: 31 दिसम्बर 21.1 5.7 -: 30 दिसम्बर 21.0 6.02
-: 29 दिसम्बर 22.2 7.7 -: 28 दिसम्बर 24.1 9.2 -: 27 दिसम्बर 23.1 7.7 -: 26 दिसम्बर 23.6 7.6 -: 25 दिसम्बर 23.4 7.1
लेट रहीं ये ट्रेनें
-: सियालदाह- वाराणसी एक्सप्रेस छह घंटे लेट।
-: अमृतसर- हावड़ा एक्सप्रेस पांच घंटे लेट।
-: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस चार घंटे लेट।
-: एलटीटी- दरभंगा एक्सप्रेस तीन घंटे लेट।
-: नीलाचंल एक्सप्रेस तीन घंटे लेट।
रद रही ट्रेनें
कोहरे के चलते लेटलतीफी की मार झेल रही ट्रेनों को रेल प्रशासन की ओर से सोमवार को अस्थायी तौर पर रद कर दिया गया था। इनमें मालदा टाउन एक्सप्रेस, फैजाबाद- पीडीडीयू पैसेंजर, गोंडिया- वाराणसी एक्सप्रेस, मंडुवाडीह- भटनी पैसेंजर, पटना जनशाताब्दी एक्सप्रेस और मंड़ुवाडीह- मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को रद कर दिया गया था।
बढ़ सकती है ठंड
मौसम वैज्ञानिक (बीएचयू) प्रो.एसएन पांडेय का कहना है कि जब तक बर्फबारी रहेगी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा, यदि कोहरा पड़ना शुरू हुआ तो दिन में ठंड और बढ़ जाएगी।
Www.mvdindianews.in

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol