April 28, 2026

योगी एक बार फिर ट्विटर के टॉप ट्रेंड में- अजय मिश्रा

Spread the love

योगी एक बार फिर ट्विटर के टॉप ट्रेंड में

 

 

मुख्यमंत्री योगी की अदभुत लोकप्रियता एक बार फिर सबके सामने आई

 

लखनऊ, 31 मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया पर कितने लोकप्रिय हैं , यह उनके राजनीतिक विरोधी भी स्वीकार करते है.

 

उनकी लोकप्रियता की बानगी आज फिर देखने को मिली जब ट्विटर पर #NationWithYogi सबसे ऊपर एक नंबर पर कई घंटे ट्रेंड करता रहा।

 

यह बुधवार को योगी की तमिलनाडु की यात्रा के तुरंत बाद हुआ जहां वह विधान सभा चुनाव के दौरान जनसभाएं संबोधित करने गए थे। सफल जनसभाएं करने के बाद वहां के लोगों ने उनपर अपना पूरा स्नेह उड़ेल दिया और ट्विटर ट्रेंड में उन्हें सबसे ऊपर पहुंचा दिया।

 

यही नहीं तमिलनाडु में सभाओं में जब कुछ शरारती तत्वों ने अल्ला हो अकबर के नारे लगाए तो वहां के स्थानीय लोगों ने ही उसका जवाब जय श्री राम के नारों से दिया।